Realme 16T की इंडिया लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Join Us icon

Realme ने अपने आगामी स्मार्टफोन Realme 16T की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। कंपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार यह स्मार्टफोन 22 मई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने डिवाइस की प्रमुख खूबियों भी शेयर की हैं। जिससे लगता है कि कंपनी इस बार बैटरी और डिजाइन के साथ नया अनुभव देने वाली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Realme 16T की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी 8000mAh “Titan Battery” होगी। ब्रांड का दावा है कि यह बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर करीब तीन दिन तक का बैकअप दे पाएगी। कंपनी के अनुसार यूजर्स इस बैटरी के साथ 14.3 घंटे तक गेमिंग, 34 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल और लगभग 21.9 घंटे तक नेविगेशन का अनुभव ले सकेंगे। इतना ही नहीं, फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया जाएगा, जिसकी मदद से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकेंगे।

रियलमी ने यह भी दावा किया है कि यह बैटरी 7 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ बनाए रख सकती है। वहीं, चार्जिंग के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। जिससे इतनी बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है।

डिजाइन की बात करें तो Realme 16T का लुक काफी हद तक Realme 16 pro सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसमें अलग रिंग LED लाइट दी गई है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई केवल 8.8mm है। कंपनी का कहना है कि यह डिवाइस स्लिम और हल्का होने के साथ प्रीमियम फील भी देगा।

 

Realme 16T फोन के बैक पैनल पर यूनिक डिजाइन देखने को मिलेगा, जबकि कैमरा मॉड्यूल और साइड फ्रेम पर मेटैलिक फिनिश दी जाएगी। Realme 16T को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जाएगा।

कैमरा को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ब्रांड के अनुसार फोन में सुपरस्टार पोर्ट्रेट लेने की सुविधा मिलेगी यानी ग्राहकों को शानदार कैमरा अनुभव मिल सकता है।

हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए हैं, लेकिन पहले सामने आए लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 6360 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का फ्लैट पैनल मिलने की उम्मीद है। वहीं, Geekbench लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 8GB RAM विकल्प में आ सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो लॉन्च के समय इसे 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है।

भारतीय बाजार में Realme 16T का मुकाबला iQOO, Xiaomi और OnePlus के मिड-रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि लॉन्च के बाद ही असल टक्कर समझ आ पाएगी। इसकी बड़ी बैटरी, स्लिम डिजाइन और लंबे बैकअप को देखते हुए यह फोन हर वर्ग के ग्राहकों को लुभा सकता है। उम्मीद है इसे मिड रेंज में उतारा जाएगा। हम लॉन्च के दिन 22 मई को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here