
रियलमी अपनी ‘16 सीरीज’ का विस्तार करने की तैयारी है। इस सीरीज में realme 16, realme 16 Pro और realme 16 Pro+ स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च किया जा चुके हैं और अब बेहद जल्द नए मॉडल realme 16x की एंट्री होने वाली है। यह एक सस्ता 5जी फोन होगा जिसे 20 हजार रुपये से कम प्राइस पर लॉन्च किया जा सकता है। मार्केट में आने से पहले यह मोबाइल अब इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर लिस्ट हो गया है।
रियलमी 16एक्स 5जी फोन को भारतीय मानक ब्यूरो सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन को BIS पर RMX5270 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। बता दें किसी भी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में बेचने से पहले बीआईएस सर्टिफिकेट पाना अनिवार्य है। अब realme 16x 5G द्वारा सर्टिफिकेशन पास किए जाने का यही मतलब है कि मोबाइल जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होने वाला है। उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 16एक्स मई के अंत या जून के शुरुआती दिनों में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा।

कुछ दिनों पहले इसी अपकमिंग 5जी फोन रियलमी 16एक्स के मेमोरी वेरिएंट्स और कलर मॉडल्स भी लीक में सामने आए थे। लीक में जानकारी मिली थी कि यह स्मार्टफोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लाया जाएगा जिनमें 4GB RAM + 128GB Storage, 6GB RAM + 128GB Storage और 6GB RAM + 256GB Storage शामिल होगी। वहीं रियलमी 16एक्स 5जी फोन को भारतीय बाजार में Endurance Brown और Glory White कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
realme 16x 5G फोन अक्टूबर महीने में लॉन्च हुए realme 15x 5G फोन का सक्सेसर बनकर आएगा। गौरतलब है कि रियलमी 15एक्स 16,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जिसमें 6GB RAM + 128GB Storage दी गई थी। इन दिनों चल रहे फोन प्राइस ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि 6जीबी रैम वाले रियलमी 16एक्स का स्टार्टिंग प्राइस 18,999 रुपये के करीब हो सकता है।

realme 15x 5G की ही बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है। यह 6नैनोमीटर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में ARM Mali-G57 MC2 GPU लगाया गया है। यह रियलमी 5जी फोन एंड्रॉयड आधारित realme UI 6.0 पर काम करता है।
यह स्मार्टफोन 10जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है जो मोबाइल की फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 18GB RAM (8जीबी+10जीबी) तक की ताकत दे देता है। पावर बैकअप के लिए इस रियलमी 5जी फोन में 7,000mAh battery दी गई है। वहीं रियलमी 15एक्स को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 60W SUPERVOOC चार्जिंग तकनीक दी गई है।

realme 15x 5G स्मार्टफोन 1570 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1200निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX852 AI कैमरा दिया गया है जो 5पी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए realme 15x 5G फोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस कर बाजार में उतारा गया है जो वाइड एंगल सेंसर है।











