Realme 17 Pro+ में 200MP कैमरा और 3.5x पेरिस्कोप जूम के साथ मिल सकता है 1.5K OLED डिस्प्ले, डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/realme-16-pro-plus-geekbench-specs.jpg

Realme की अगली नंबर सीरीज को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इसमें आने वाले कंपनी के Realme 17 Pro+ स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस शेयर किए गए हैं। जो टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताए हैं। हालांकि लीक में फोन का नाम नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि यह प्रो प्लस मॉडल के लिए हो सकते हैं। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो Realme 17 Pro Plus में बड़ा अपग्रेड हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Realme 17 Pro+ स्पेसिफिकेशंस लीक

लीक के अनुसार Realme के नंबर सीरीज के आगामी स्मार्टफोन में 6.78 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्क्रीन में 1.5K रेजोल्यूशन मिलने की बात कही गई है। टिप्स्टर ने फिलहाल रिफ्रेश रेट की सटीक जानकारी नहीं दी है, लेकिन फोन में हाई रिफ्रेश रेट पैनल दिया जा सकता है।

पूर्व मॉडल्स को देखते हुए आगामी Realme 17 Pro+ में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, यह अभी लीक पर आधारित जानकारी है और कंपनी की ओर से डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Realme 17 Pro+ का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका कैमरा सेटअप हो सकता है। लीक के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।

पूर्व रिपोर्ट के अनुसार फोन के पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा में Samsung JN5 सेंसर हो सकता है और इसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 200MP का प्राइमरी कैमरा Samsung HP5 सेंसर पर आधारित होने की जानकारी सामने आई थी।

अगर 200MP प्राइमरी कैमरा और 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला पेरिस्कोप कैमरा फोन में मिलता है, तो Realme 17 Pro+ को फोटोग्राफी के मामले में तगड़ा विकल्प बन सकता है।

फोन के चिपसेट और बैटरी से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। तुलना के लिए Realme 16 Pro+ में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई थी, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऐसे में Realme 17 Pro+ में 7,000mAh के आसपास की बैटरी मिलने की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, Realme 16 सीरीज के कुछ मॉडल में 8,000mAh तक की बैटरी भी देखने को मिली है। ऐसे में कंपनी अगली पीढ़ी के Pro+ मॉडल में बैटरी साइज को और बढ़ा सकती है।

Realme 17 Pro+ में उपयोग होने वाले प्रोसेसर का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि फोन में MediaTek या Qualcomm चिपसेट लगाया जा सकता है।

फिलहाल Realme 17 Pro+ की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर जानकारी नहीं है। हालांकि आने वाले महीनों में इसकी लॉन्चिंग हो सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट का वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार जानकारियां मिलती रहेंगी।