5599 रुपये का डिस्काउंट रियलमी 5जी फोंस पर! realme 16, 16T, 16 Pro और realme 16 Pro Plus आया ऑफर

रियलमी ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए ब्रांड की ’16 नंबर’ सीरीज पर ऑफर्स की शुरुआत की है। कंपनी की ओर से एक साथ realme 16, realme 16T, realme 16 Pro और realme 16 Pro Plus पर डिस्काउंट जारी कर दिया गया है। नया मोबाइल लेने वाले ग्राहक रियलमी 5जी फोन पर 5599 रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। किसी फोन पर कितनी छूट मिल रही है, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
realme 16 Pro Plus पर ऑफर
कंपनी की ओर से रियलमी 16 प्रो+ 5जी फोन पर 10% का ऑफर पेश किया गया है। स्कीम के तहत फोन के 49,999 रुपये की कीमत वाले 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 45,000 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को 52,999 रुपये की बजाय 47,700 रुपये में पाया जा सकता है। फोन के 12GB RAM + 256GB Storage वाले टॉप वेरिएंट पर 5599 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद 55,999 रुपये वाला ये वेरिएंट 50,400 रुपये में परचेज किया जा सकता है। फोन की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
realme 16 Pro पर ऑफर
रियलमी 16 प्रो पर भी 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जो मोबाइल के सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर मिलेगी। इस फोन पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट 4699 रुपये का मिल रहा है जिसका फायदा 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट पर पाया जा सकता है। डील में 46,999 रुपये वाला यह वेरिएंट 42,300 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM वाले 5G फोन वेरिएंट्स की बात करें तो 256जीबी मेमोरी को 43,999 रुपये की जगह 39,600 रुपये में और 40,999 रुपये वाले वेरिएंट को 36,900 रुपये में पाया जा सकता है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स डिटेल्स (यहां क्लिक) कर पढ़ सकते हैं।
realme 16 पर ऑफर
रियलमी 16 5जी फोन पर कंपनी फ्लैट 3,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है जिसका फायदा मोबाइल के सभी वेरिएंट्स पर पाया जा सकता है। डील के तहत 35,999 रुपये वाले 8जीबी+128जीबी वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है और 38,999 रुपये वाला 8जीबी+256जीबी वेरिएंट 35,999 रुपये में पाया जा सकता है। 3000 रुपये की छूट के साथ 12जीबी रैम वाले फोन को 41,999 रुपये की जगह 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोबाइल की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।
realme 16T पर ऑफर
रियलमी 16टी 5जी फोन का डील में 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस छूट के बाद 29,999 रुपये वाला 6जीबी रैम वेरिएंट 26,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं 8जीबी+128जीबी वेरिएंट को 31,999 रुपये की जगह पर 28,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 8जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाला 5जी फोन वैसे तो 34,999 रुपये का है लेकिन ऑफर के साथ 31,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है। इस रियलमी फोन की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक) करें।
यह फोन ऑफर सीमित समय के लिए लाया गया है जो 21 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक ही चलेगा। इस दौरान कंपनी वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स पर भी स्कीम का फायदा उठाते हुए रियलमी 5जी फोंस को सस्ते रेट पर खरीदा जा सकेगा। बैंक कार्ड्स के साथ ही यूपीआई पेमेंट करने पर भी ग्राहको को डिस्काउंट मिलेगा।