Realme Book Slim लैपटॉप भारत में इस दिन होगा लॉन्च, RedmiBook से होगा सीधा टक्कर

रियलमी जल्द ही अपना लैपटॉप Realme Book Slim को भारत में लॉन्च करेगी। यह कंपनी का पहला लैपटॉप है। इससे पहले कंपनी भारत में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी स्मार्टवॉच, वीयरेबल और ऑडियो डिवाइस लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी अपना लैपटॉप Realme Book Slim लॉन्च करेगी जिसे कंपनी कई महीने से अलग अलग तरीके से टीज कर रही है। Realme Book Slim भारत में 18 अगस्त को लॉन्च होना है। इसी दिन कंपनी भारत में Realme GT और GT master Edition स्मार्टफोन को भी लॉन्च करने वाली है। रियलमी ने लैपटॉप को टीज करते हुए जो पोस्ट शेयर किया है उसमें लैपटॉप का स्लिम दिखाई दे रहा है जिसमें कई सारे USB Type-C पोर्ट हैं। Realme Book Slim लैपटॉप को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart से खरीदा जा सकता है।
Realme Book Slim स्पेसिफिकेशन्स
Realme होम मार्केट चीन में भी Realme Book लैपटॉप को 18 अगस्त को लॉन्च करने वाली है। रियलमी के चाइना लॉन्च पोस्ट के लैपटॉप की डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म होती है। संभव है कि चीन में लॉन्च होने वाला Realme Book और भारत में लॉन्च होने वाला Realme Book Slim एक ही लैपटॉप हो, लेकिन इस बात की भी संभावनाएं कि ये दोनों अलग अलग मॉडल हों।
Realme Book को 2K डिस्प्ल के साथ पेश किया जा सकता है जिसका रेजलूशन 2160 x 1440 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 3:2 और 100 प्रसेंट sRGB कलर गमौट है। प्रमोशनल इमेज में लैपटॉप में बड़ा ट्रैकपैड, टॉप बैजल में वेबकैम और बॉटम बैजल में रियलमी का लोगो देखने को मिलता है। डिस्प्ले के चारों ओर स्लिम बैजल देखने को मिलते है। इसके साथ ही लैपटॉप में 3.5mm का ऑडियो जैक और USB A पोर्ट भी मिलता है। रियलमी के लैपटॉप का डिजाइन Apple MacBooks से प्रेरित लता है। ये लैपटॉप एल्यूमिनयम बॉडी और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपब्लध होगा। यह भी पढ़ें : क्या OnePlus आज लॉन्च कर रहा फोल्डेबल फोन, कंपनी शेयर किया टीजर
खबरों की माने तो Realme Book Slim में 14 इंच का 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी मैक्सिमम ब्राइटनेस 300nits है। रियलमी का यह लैपटॉप 11th Gen Core i5-1135G7 Tiger Lake प्रोसेसर के साथ Intel Xe ग्राफिक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इस लैपटॉप में 16GB RAM और 512GB PCIe स्टोरेज दी जा सकती है। इस लैपटॉप में USB 3.2 Gen 1, 2x USB C 3.1 पोर्ट्स, 3.5mm ऑडियो जैक और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कहा जा रहा है कि लैपटॉप का वजन 1.3kgs और इसमें 54Wh बैटरी के साथ 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 सीरीज में मिलेंगे नए कैमरा फीचर्स, जानें क्या होंगी खूबियां