Realme C100i भारत में 27 अगस्त को होगा लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Realme भारतीय बाजार में अपनी C100 सीरीज का नया स्मार्टफोन ला रहा है। क्योंकि कंपनी भारत में Realme C100i लॉन्च करने वाली है। Flipkart पर सामने आए बैनर के मुताबिक, C100i को 27 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन इसकी सेल भी शुरू होगी। यदि आप सस्ते में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया विकल्प बन सकता है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
27 अगस्त को लॉन्च होगा Realme C100i
Flipkart वेबसाइट पर सामने आए बैनर से Realme C100i की लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। इसके अनुसार फोन 27 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसी दिन फोन की सेल भी शुरू कर दी जाएगी। हालांकि, फोन की कीमत और सेल के समय से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
फोन के डिजाइन की बात करें तो भारतीय मॉडल को Silver और Black कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। रियर पैनल पर एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया। है जिसमें कैमरा सेंसर और LED फ्लैश नजर आता है।
Realme C100i स्पेसिफिकेशंस
Realme C100i में 6500mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 5 साल तक की बैटरी ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगी। इसके साथ फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। जिससे स्मूथ अनुभव मिलेगा। फोन में ArmorShell Protection भी दिया जाएगा। जो डिवाइस को रोजमर्रा के इस्तेमाल में बेहतर मजबूती देगा।
Realme C100i के लीक स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट्स के अनुसार Realme C100i के भारतीय मॉडल में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की बात कही गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme C100i में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन में 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Realme C100i Android 16 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। फोन को IP64 रेटिंग मिलने की बात कही गई है, जिससे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, ये स्पेसिफिकेशंस फिलहाल लीक पर आधारित हैं। Realme ने सभी फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।
खास बात यह है कि Realme C100i का भारतीय वैरियंट ग्लोबल मॉडल से अलग बताया जा रहा है। खासतौर पर इसके डिजाइन और बैटरी साइज में अंतर देखने को मिलेगा। भारत में आने वाले मॉडल में 6500mAh की बैटरी दी जा रही है, जो इस फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक हो सकती है।
अगर लीक स्पेसिफिकेशंस सही साबित होते हैं, तो 6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और IP64 रेटिंग Realme C100i को बजट सेगमेंट बढ़िया विकल्प बना सकते हैं। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो इंतजार कर सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।