
Realme जल्द ही अपनी C-सीरीज का विस्तार कर सकता है। इससे पहले इस लाइनअप में आने वाले Realme C100 5G की जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब इस सीरीज का एक और फोन Realme C100i NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर नजर आया है, जिससे साफ है कि कंपनी एक साथ कई मॉडल्स ला सकती है। बता दें कि लिस्टिंग के साथ ग्लोबल अमेजन साइट पर भी डिटेल्स सामने आई हैं।
लीक के अनुसार, Realme C100i को थाईलैंड के NBTC प्लेटफार्म पर RMX5377 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफिकेशन मिल चुका है। इस लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह कंफर्म हो गया है कि यह एक 4G LTE फोन होगा। यानी इसमें 5G कनेक्टिविटी नहीं मिलेगी। इससे पहले यह डिवाइस इंडोनेशिया के TKDN और यूरोप के EEC प्लेटफार्म पर भी देखा जा चुका है।
ग्लोबल अमेजन लिस्टिंग की बात करें तो Realme C100i में 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह 4GB+64GB और 4GB+128GB वैरियंट में आ सकता है। कलर्स के मामले में फोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। इसमें 6000mAh बैटरी, 5MP फ्रंट कैमरा, Android 16, सिंगल स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिलने की जानकारी दी गई है।
यदि पूर्व में सामने आए Realme C100 5G की बात करें तो यह ज्यादा पावरफुल मॉडल होगा। इसमें 6.8-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो इस सेगमेंट में बड़ा हाइलाइट हो सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की संभावना है, यह चिपसेट डेली यूज और लाइट गेमिंग के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
Realme C100 5G डिवाइस 4GB RAM और 128GB या 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। बैटरी के मामले में Realme C100 5G में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP का डुअल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अन्य फीचर्स में Android 16, माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.3 और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग शामिल हो सकती है।
आगामी Realme C100i बेसिक यूजर्स के लिए हो सकता है। जिन्हें 4G फोन, बड़ी बैटरी और सिम्पल फीचर्स चाहिए हैं। वहीं, Realme C100 5G उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो बजट में 5G, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर परफॉरमेंस चाहते हैं।
आने वाले समय में इन अपकमिंग मोबाइल्स का मुकाबला Xiaomi, Samsung और iQOO के बजट स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर तो और जानकारी मिलने के बाद ही समझ आ पाएगी। यदि आप सस्ता और बेसिक फोन चाहते हैं तो C100i का इंतजार कर सकते हैं, लेकिन अगर आपको बेहतर परफॉरमेंस, 5G और बड़ी बैटरी चाहिए, तो Realme C100 5G के लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।










