
इंडियन टेक मार्केट में Realme ने एक बार फिर अपने लो बजट फोन्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए एक नया मोबाइल लॉन्च कर दिया है। कंपनी द्वारा पेश किए गए नए फोन को Realme C30s का नाम दिया है जो कि Realme C-Seires का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। अगर बात करें इस रियलमी स्मार्टफोन की खासियत की तो इसमें 6.5-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ Octa Core प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी है। आइए आगे आपको इस पोस्ट में Realme C30S की कीमत, सेल डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।
Realme C30S की कीमत
अगर बात करें प्राइस की तो Realme C30s स्मार्टफोन को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज मॉडल में पेश किया है। इस हैंडसेट के 2GB RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये व 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 8,999 रुपये है। साथ ही फोन की सेल 23 सितंबर रात 12 बजे से शुरू की जाएगी। कलर ऑप्शन की बात करें, तो फोन में स्ट्राइप ब्लू और स्ट्राइप ब्लैक कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: 5000mAh Battery वाला Realme का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, बंपर डिस्काउंट और कैशबैक के साथ होगी पहली सेल
Realme C30S की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो रियलमी सी30एस में 6.5-इंच का डिसप्ले दिया गया है। वहीं, इस स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इतना ही नहीं फोन में Octa Core प्रोसेसर मौजूद है, जिसके 2GB और 4GB RAM के साथ ही 32GB और 64GB की स्टोरेज मिलती है। वहीं, फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी30एस फोन में रियर पर सिंगल 8MP AI का कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का कैमरा है। रियर कैमरा में फीचर्स के तौर पर Beauty, Filter, HDR, Panoramic View, Portrait, Timelapse, Expert, Super Night जैसे मोड्स के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: Redmi A1 vs Realme C30: 5,000mAh Battery वाले सस्ते फोन में कौन जीतेगा जंग, जानें यहां
कैमरा में Beauty, Filter, HDR फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, रियलमी सी30एस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं।















