64MP Camera के साथ इंडिया आया Realme C55, देखें फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/03/realme-c55-launch.jpg
Highlights

रियलमी कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Realme C55 इंडिया में लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल लो बजट सेग्मेंट में ही उतारा गया है जिसकी कीमत 10,999 से शुरू होती है। रियलमी सी55 स्मार्टफोन ने 64MP Rear Camera के साथ मार्केट में एंट्री ली है जो 16GB Dynamic RAM की ताकत से लैस है। इस फोन की कीमत, सेल के साथ ही फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

रियलमी सी55 की कीमत

Realme C55 तीन मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 10,999 रुपये है। इसी तरह फोन के 6जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये और सबसे बड़े 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 13,999 रुपये है। रियलमी सी55 की सेल 28 मार्च से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो जाएगी जहां फोन Rainy Night और Sunflower कलर में उपलब्ध होगा।

रियलमी सी55 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ 90Hz display
  • 8GB RAM + 128GB Storage
  • MediaTek Helio G88
  • 64MP Rear Camera
  • 5,000mAh battery
  • 33W SuperVOOC charging
  • Realme C55 स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की लार्ज फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस फोन की थिकनेस सिर्फ 7.89एमएम है।

    रियलमी सी55 एंड्रॉयड 13 ओएस पर पेश किया जाएगा जो रियलमी यूआई 4.0 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी88 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8जीबी डायनॉमिक रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की इंटरनल 8जीबी रैम को 16जीबी रैम तक बढ़ा सकता है।

    फोटोग्राफी के लिए Realme C55 में डु​अल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

    पावर बैकअप के लिए रियलमी सी55 को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में ​उतारा गया है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करता है। यह फोन डुअल सिम, 3.5एमएम जैक और एनएफसी सहित बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है।