realme GT7 इंडिया लॉन्च कंफर्म, लगातार 6 घंटे तक देगा स्टेबल 120FPS गेमिंग परफॉर्मेंस

रियलमी ने पिछले सप्ताह ही अपनी होम मार्केट चीन में नए स्मार्टफोन realme GT7 लॉन्च किया है। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस यह गेमिंग फोन अब भारतीय बाजार में दस्तक देने के लिए तैयार है। ब्रांड की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि रियलमी जीटी 7 5जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा। कंपनी ने मोबाइल को टीज़ करने के साथ ही यह भी बता दिया गया है कि यह इंडस्ट्री का पहला फोन होगा जिसपर लगातार 6 घंटे तक स्टेबल 120FPS gaming एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।
realme GT7 इंडिया लॉन्च डिटेल
कंपनी ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि रियलमी जीटी7 मई में इंडिया में लॉन्च होगा। फिलहाल फोन रिलीज डेट सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी अगले महीने दूसरे या तीसरे सप्ताह में realme GT7 भारतीय बाजार में उतार देगी। फोन लॉन्च डेट प्राप्त होते ही आपको सूचित कर दिया जाएगा। शॉपिंग साइट अमेजन पर जीटी7 का प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है जो दर्शाता है कि फोन की सेल इसी प्लेटफॉर्म पर होगी।
Co-tested with Krafton. Built for domination.
The upcoming #realmeGT7Series is set to be industry’s first smartphone delivering 6 hours of stable 120 FPS gameplay.
Know More:https://t.co/ri6iG9Bt1ohttps://t.co/z8Dhu2oQqh #2025realmeBGIS #BGMI #6Hour120FPS #realmeGT7 pic.twitter.com/AHqzh3dLsp
— realme (@realmeIndia) April 27, 2025
इस फोन के लिए realme और Krafton के बीच साझेदारी हुई है। क्रॉफ्टन ने फोन को टेस्ट करते हुए दावा किया है कि realme GT7 पर 6 घंटे तक स्टेबल 120एफपीएस गेमिंग पाई जा सकती है जो मोबाइल गेमिंग के लिए एक नया बेंचमार्क सेट करेगी। यानी रियलमी जीटी7 गेमिंग फोन होगा जो पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस गेमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)
- 6.78″ 144Hz 1.5K OLED Display
- MediaTek Dimensity 9400+
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 7,000mAh Battery
- 100W Fast Charge
डिस्प्ले
रियलमी जीटी7 5जी फोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन दी गई है। यह BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6500निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस देती है। कंपनी ने इसे इंडस्ट्री की पहली 4608Hz अल्ट्रा हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग स्क्रीन कहा है।
परफॉर्मेंस
Realme GT 7 चीन में मीडियाटेक के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 9400 प्लस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें Immortalis-G925 GPU और रियलमी का ही जीटी परफॉर्मेंस इंजन 2.0 दिया गया है। गेमिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 7700mm² VC कूलिंग प्लेट वाली ग्रैफीन आइस-सेंसिंग डबल-लेयर कूलिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस रियलमी मोबाइल फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 सेंसर मिलता है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए Realme GT 7 तगड़ी 7,200एमएएच टाइटन बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।
उपरोक्त स्पेसिफिकेशन्स चीन में लॉन्च हुए रियलजी जीटी7 स्मार्टफोन की है। उम्मीद कर सकते है कि इन्हीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ यह नया रियलमी 5जी फोन भारतीय बाजार में भी लाया जाएगा।