स्टाइलिश लुक वाला Realme GT 7T लॉन्च से पहले आया सामने, देखें कैसा है यह फोन

Join Us icon

बीते दिन Realme ने अपनी GT 7 सीरीज के फोंस की लॉन्च डेट शेयर की थी। इसके साथ ही Realme GT 7 के डिजाइन और हीट डिसिपेशन सिस्टम से भी पर्दा उठाया गया था। वहीं, अब ब्रांड ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि इसी इवेंट में Realme GT 7T को भी पेश किया जाएगा। Amazon और Realme की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हुए माइक्रोसाइट्स से फोन के लुक की झलक मिल चुकी है। यह स्मार्टफोन पिछले साल के Realme GT 6T का सक्सेसर होगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Realme GT 7T लॉन्च कंफर्म

  • Realme GT 7T को Realme GT 7 के साथ 27 मई को दोपहर 1:30 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा।
  • माइक्रोसाइट्स के अनुसार, यह डिवाइस अपने पिछले वर्जन की तुलना में बिल्कुल नया डिजाइन लेकर आएगा।
  • फोन में फ्लैट फ्रेम दिया गया है और पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें दो कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश यूनिट मौजूद होगी।

  • फोन पर मौजूद HyperImage+ टेक्स्ट यह पुष्टि करता है कि इसमें AI-पावर्ड फोटोग्राफी फीचर्स मिलेंगे।
  • आने वाला स्मार्टफोन येलो कलर ऑप्शन में देखा गया है, जिसमें लेदर टेक्सचर्ड बैक पैनल पर दो वर्टिकल ब्लैक स्ट्राइप्स दी गई हैं।
  • साइड फ्रेम में भी ब्लैक शेड नजर आता है, जबकि पावर बटन को येलो कलर से हाईलाइट किया गया है।
  • Realme GT 7T की बिक्री की पुष्टि Amazon के जरिए हो चुकी है।
  • ब्रांड आने वाले दिनों में GT 7 सीरीज को लेकर और भी जानकारियां टीज कर सकता है, जो लॉन्च से पहले सामने आएंगी।

Realme GT 7T के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

  • Realme GT 7T को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है, जहां यह Dimensity 8400 SoC और 8GB RAM के साथ लिस्ट हुआ है।
  • इससे संकेत मिलता है कि यह फोन इस साल फरवरी में चीन में लॉन्च हुए Realme Neo 7 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • TUV Rheinland लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
  • हालांकि, अब यह पुष्टि हो चुकी है कि दोनों फोंस का डिजाइन अलग होगा। इसके अलावा, उनमें कुछ और भी अंतर हो सकते हैं।
  • Realme GT 7T के एक ब्लू कलर ऑप्शन में भी आने की उम्मीद है।

याद दिला दें कि Realme GT 6T ने पिछले साल मई महीने में भारत में एंट्री ली थी, जिसकी शुरुआती कीमत ₹30,999 रखी गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here