200MP पेरिस्कोप कैमरा, 2K डिस्प्ले के साथ आ सकता है Realme GT 8 Pro, जानकारी हुई लीक

Join Us icon
Highlights

  • Realme GT 8 Pro में अगली पीढ़ी का Snapdragon 8 Elite 2 चिपसेट हो सकता है।
  • ब्रांड GT 8 Pro के डिस्प्ले पैनल को Samsung से ले सकता है।
  • इस स्मार्टफोन में बड़े सेंसर साइज वाला पेरिस्कोप लेंस मिलने की भी उम्मीद है।

2025 की पहली छमाही में Realme ने अपनी GT 7, 14 और P सीरीज के तहत कई मिडरेंज और हाई-एंड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं, अब ऐसा लगता है कि कंपनी अपने अगले बड़े फ्लैगशिप डिवाइस Realme GT 8 Pro पर चुपचाप काम कर रही है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite से लैस Realme GT 7 Pro का सक्सेसर होगा। Weibo पर जाने-माने टिप्स्टर Digital Chat Station के जरिए इस अपकमिंग डिवाइस से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिनमें इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले और कैमरा से जुड़े डिटेल्स शामिल हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 8 Pro डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (संभावित)

  • Weibo पर Digital Chat Station के अनुसार, Realme GT 8 Pro में Samsung का कस्टम-मेड 6.85-इंच डिस्प्ले हो सकता है। यह डिस्प्ले LTPO को सपोर्ट करेगा और 2K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

Realme GT 8 Pro display specifications

  • जहां Realme GT 7 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन और क्वाड माइक्रो-कर्व डिस्प्ले देखने को मिला था, वहीं इसका सक्सेसर Realme GT 8 Pro एक फ्लैट स्क्रीन के साथ आ सकता है जिसमें बेहद पतले बेजल्स होंगे। यह जानकारी मार्च 2025 में Smart Pikachu द्वारा किए गए लीक को भी सही ठहराती है।
  • लीक की सबसे अहम बात यह है कि Realme GT 8 Pro का डिस्प्ले पोलराइजर-लेस डिपोलराइजेशन टेक्नोलॉजी को अपनाएगा, जो पहले GT 7 Pro में भी देखने को मिली थी। इसके साथ ही इसमें एंटी-रिफ्लेक्शन (AR) फिल्म भी शामिल होगी।
  • पोलराइजर डिस्प्ले के कंट्रास्ट को बेहतर बनाता है, लेकिन यह अतिरिक्त पावर भी खपत करता है। GT 8 Pro इस एलिमेंट को हटा देगा और इसके बजाय नई टेक्नोलॉजी के जरिए बेहतर कंट्रास्ट प्रदान करेगा।
  • AR फिल्म स्क्रीन को सूरज की रोशनी या तेज इनडोर लाइट के नीचे भी स्पष्ट रूप से देखने में मदद करेगी। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह डिस्प्ले इस मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra को कितनी टक्कर दे पाता है।
  • Digital Chat Station का यह भी कहना है कि Realme GT 8 Pro का डिस्प्ले चीन के सब-ब्रांड्स के बीच सबसे महंगा डिस्प्ले है, जो इसकी प्रीमियम कैटेगरी को और भी मजबूती देता है।

Realme GT 8 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा एक ताजा लीक में, Realme GT 8 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशन के संकेत दिए गए हैं।

Realme GT 8 Pro camera specifications

  • टिप्स्टर ने इस फोन को “SM8850 न्यू फोन” कहा है, जो कि Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 का मॉडल नंबर माना जा रहा है। इसका मतलब है कि Realme GT 8 Pro में Qualcomm का अब तक का सबसे पावरफुल मोबाइल चिपसेट देखने को मिल सकता है, जिसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले इस Realme फ्लैगशिप में 50MP का मेन कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा, जो संभवतः 8MP का हो सकता है। DCS ने “small bottom ultra-wide angle” का जिक्र किया है, जिसका मतलब है कि सेंसर का साइज और रिजॉल्यूशन पहले से छोटा हो सकता है। बता दें कि Realme GT 7 Pro में भी 8MP का ही अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया था।
  • सबसे अहम बदलाव कैमरा सेक्शन में देखने को मिल सकता है, क्योंकि इस बार फोन में 200MP का HP5 पेरिस्कोप कैमरा मिलने की बात सामने आ रही है। यह एक बड़ा अपग्रेड होगा क्योंकि GT 7 Pro में 50MP का 1/1.95″ IMX882 पेरिस्कोप सेंसर दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें, HP5 सैमसंग का अपकमिंग कैमरा सेंसर माना जा रहा है, जिसका सेंसर साइज 1/1.56″ हो सकता है। यह सेंसर OPPO Find X9 Pro में भी इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है।

Realme GT 8 Pro के बारे में हम और क्या जानते हैं:

  • मई 2025 में Digital Chat Station ने Weibo पर जानकारी शेयर की थी कि Realme GT 8 Pro में मेटल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
  • गौरतलब है कि Realme GT 7 Pro में भी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया था, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि Realme अपने पिछले फ्लैगशिप पर बेस करके नए डिवाइस को और बेहतर बना रहा है।

चूंकि Realme GT 7 Pro को चीन में नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Realme GT 8 Pro को भी इस साल इसी समय के आसपास पेश किया जाएगा और इसके बाद भारत में दिसंबर 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here