
Realme इन दिनों अपनी नई Realme GT Neo 6 सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें Realme GT Neo 6 और GT Neo 6 Pro जैसे दो डिवाइस लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि कंपनी ने कोई आधारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोंस को आने वाले कुछ महीनों में पेश किया जा सकता है। वहीं, दोनों मॉडल अब सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर सामने आए हैं। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन की इमेज भी देखी गई है।
Realme GT Neo 6 सीरीज TENAA लिस्टिंग
TENAA सर्टफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार Realme GT Neo 6 का मॉडल नंबर RMX3823 और Neo 6 Pro का RMX3820 है।
- TENAA लिस्टिंग में फोंस की तस्वीर भी सामने आई है।
- इमेज में देखा जा सकता है कि स्मार्टफोन में बड़ा कैमरा मॉड्यूल होगा। जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
- फोन के राइट साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम अप डाउन बटन देखा जा सकता है।
- आप इमेज में यह भी देख सकते हैं की डिवाइस ग्रे और वाइट कलर में सामने आया है।
Realme GT Neo 6 Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: लीक के मुताबिक प्रो वैरियंट में 6.74 इंच का 1.5 के रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिस्प्ले पर 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है।
- प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 8 जेन 2 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 24जीबी तक रैम + 1TB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो स्मार्टफोन में 4600एमएएच की बैटरी, 240 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जा सकती है। हालांकि कंपनी फोन का 150 वाट फास्ट चार्जिंग मॉडल भी ला सकती है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो लिस्टिंग इमेज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX 890 प्राइमरी कैमरा लेंस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ दिया जा सकता है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर रन कर सकता है।
Realme GT Neo 6 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: अगर इसके सामान्य मॉडल GT Neo 6 की बात करें तो इस फोन में भी 6.74 इंच का 1.5K का रिजॉल्यूशन वाला एमोलेड डिस्पले मिल सकता है। इस डिस्प्ले पर 144hz रिफ्रेश मिलने की बात कही गई है।
- प्रोसेसर: प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200 प्लस चिपसेट के साथ आ सकता है।
- बैटरी: फोन में यूजर्स को 5000mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल सकती है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- कैमरा: इस फोन में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि कैमरा लेंस कौन से दिए जाएंगे यह जानकारी अभी साफ नहीं है।
- ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह डिवाइस भी लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 पर रन कर सकता है।












