
रियलमी आने वाले कुछ हफ्तों में अपना Realme GT Neo 6 फोन लॉन्च कर सकता है। यह फिलहाल प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। बता दें कि बीते दिन ही मोबाइल को लेकर लीक सामने आया था। जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर के साथ सबसे फास्ट चार्जिंग मिलने की डिटेल दी गई थी। आइए, आगे लिस्टिंग में देखी गई परफॉरमेंस, प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर की जानकारी पर गौर करते हैं।
Realme GT Neo 6 गीकबेंच लिस्टिंग
- रियलमी के नए जीटी सीरीज फोन को मॉडल नंबर Realme RMX3852 के साथ गीकबेंच पर देखा गया है।
- Realme GT Neo 6 ने गीकबेंच टेस्ट के सिंगल कोर में 1,986 और मल्टी-कोर में 5,140 स्कोर किया है।
- लिस्टिंग में फोन की रैम 14.94GB है, लेकिन इसे पेश होने के समय 16GB तक के साथ लाया जा सकता है।
- गीकबेंच पर Realme GT Neo 6 ‘पाइनएप्पल’ मदरबोर्ड के साथ नजर आया है जिससे लगता है कि इसमें Snapdragon 8s Gen 3 चिप दी जा सकती है।
- टेस्ट की गई यूनिट में Android 14 बताया गया है साथ ही रिटेल वैरियंट को भी इसी के साथ लॉन्च किए जाने की संभावना है। इस ओएस के साथ ब्रांड की Realme UI 5.0 का उपयोग होगा।
Realme GT Neo 6 SE के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी की जीटी सीरीज का एक अन्य मॉडल चीन में Realme GT Neo 6 SE नाम से पहले ही एंट्री कर चुका है। कहा जा रहा है कि Realme GT Neo 6 को कुछ मामलो में इसी की तरह रखा जा सकता है।
- डिस्प्ले: Realme GT Neo 6 SE में 6.78 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है इस स्क्रीन पर ग्राहकों को 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट की पेशकश है।
- प्रोसेसर: फोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना पावरफुल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 आक्टाकोर प्रोसेसर मौजूद है।
- स्टोरेज: डाटा सेव करने के लिए Realme GT Neo 6 SE 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है।
- कैमरा: Realme GT Neo 6 SE में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, बैक पैनल पर डुअल कैमरा है। जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस लगा है।
- बैटरी: रिपोर्ट्स के अनुसार Realme GT Neo 6 SE में 5,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसे चार्ज करने के लिए 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
See All Competitors

















