
Realme Narzo 80 Pro का लॉन्च जल्द ही हो सकता है, क्योंकि हालिया लीक में इसके मॉडल नंबर, मेमोरी वैरियंट और कलर ऑप्शन विकल्प जैसी अहम जानकारियां सामने आई हैं। वहीं, अब 91मोबाइल्स ने इस डिवाइस को BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया है, जिससे संकेत मिलता है कि Narzo 80 Pro का भारत में लॉन्च नजदीक हो सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme Narzo 80 Pro बीआईएस लिस्टिंग
- मॉडल नंबर RMX5033 के साथ एक Realme डिवाइस को BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर लिस्ट किया गया है।

- हमारे ऑफलाइन रिटेल स्रोत के अनुसार, यह मॉडल नंबर Realme Narzo 80 Pro से जुड़ा हुआ है, जिसने विशेष रूप से हमें इस डिवाइस के कलर और स्टोरेज विकल्पों की जानकारी देने में मदद की है।
- पहले, हमें लगा था कि RMX5033 मॉडल नंबर Realme Narzo 80 Ultra से जुड़ा हुआ है, जिसे Narzo सीरीज का पहला ‘Ultra’ ब्रांडेड स्मार्टफोन माना जा रहा था।
- हालांकि, हमारे पिछले लीक के आधार पर यही मॉडल नंबर Narzo 80 Pro के नाम से लॉन्च हो सकता है।
- चूंकि BIS सर्टिफिकेशन डिवाइस के आधिकारिक या मार्केटिंग नेम का खुलासा नहीं करता है इसलिए इसके नाम को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है।
Realme Narzo 80 Pro की डिटेल्स (संभावित)
- हमारे पिछले लीक के अनुसार, Realme Narzo 80 Pro तीन मेमोरी वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है: जिसमें 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB शामिल हो सकते हैं।
- यह Racing Green, Speed Silver, और Nitro Orange कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हो सकता है।
- Realme Narzo 80 Ultra की बात करें तो, हमारे शुरुआती लीक के अनुसार, यह 8GB+128GB स्टोरेज में आ सकता है।
- चूंकि Pro वैरियंट में कई स्टोरेज विकल्प मिल रहे हैं, इसलिए Ultra मॉडल के भी अतिरिक्त स्टोरेज ऑप्शन्स में आने की संभावना है।
- लीक्स के मुताबिक, Realme Narzo 80 Ultra का अब तक केवल एक ही कलर White Gold बताया गया था।
Realme Narzo 80 Pro/Ultra की कीमत और लॉन्च डेट जैसी अधिकांश जानकारियां अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, हमें उम्मीद है कि ब्रांड जल्द ही इन डिवाइसेस को लॉन्च करेगा, क्योंकि Narzo 70 सीरीज भारत में मार्च 2024 में लॉन्च हुई थी। इसके अलावा, इन डिवाइसेस की कीमत उनके पूर्व मॉडल्स के समान रहने की संभावना है।
इसके अलावा, हमने Realme P3 Ultra को RMX5030 मॉडल नंबर के साथ भी स्पॉट किया है। जैसे ही डिवाइस से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी हम आपको अपडेट देते रहेंगे।












