[Exclusive] Realme Narzo 80x 5G के भारतीय मॉडल की मेमोरी और कलर ऑप्शन आए सामने

Join Us icon
Highlights

  • Realme Narzo 80x भारत में तीन मेमोरी वैरियंट में आ सकता है।
  • हैंडसेट को दो रंग विकल्प मिलने की उम्मीद है।
  • Realme RMX3944 मॉडल नंबर को Realme P3x से जोड़ा गया है, जिससे इसके रीब्रांडेड वर्जन होने के संकेत मिलते हैं।

Realme Narzo 80 सीरीज का लॉन्च करीब लग रहा है और इसमें पिछले मॉडल की तरह एक से ज्यादा वेरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। पहले हमने Realme Narzo 80 Pro/80 Ultra की जानकारी दी थी जिसका मॉडल नंबर RMX5033 है। वहीं, अब 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव रूप से Narzo 80x के मेमोरी वैरियंट, कलर ऑप्शंस और भारतीय बाजार के लिए मॉडल नंबर का खुलासा किया है।

Realme Narzo 80x के कलर्स (लीक)

  • हमारे इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, Realme Narzo 80x के भारतीय वैरियंट का मॉडल नंबर RMX3944 होगा। तुलना के लिए, Narzo 70x 5G का मॉडल नंबर RMX3998 था।
  • दिलचस्प बात यह है कि RMX3944 मॉडल नंबर हाल ही में लॉन्च हुए Realme P3x से भी जुड़ा हुआ है, जिससे संकेत मिलता है कि Narzo 80x, P3x का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
  • Realme Narzo लाइनअप अमेजन पर उपलब्ध है, जबकि P-सीरीज फ्लिपकार्ट के माध्यम से सेल होती है।

Realme Narzo 80x

  • इसके अलावा आगामी Narzo फोन 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 12GB + 256GB जैसे तीन कॉन्फिग्रेशन में आने की बात कही जा रही है।
  • इसकी तुलना में, Narzo 70x को 4GB/128GB, 6GB/128GB और 8GB/128GB विकल्पों में लॉन्च किया गया था।
  • Narzo 80x को सनलिट गोल्ड और डीप ओशन रंग विकल्पों में आने की बात कही जा रही है।

फिलहाल Realme Narzo 80x को लेकर यही जानकारी सामने आई है। याद दिला दें कि Realme Narzo 70x को अप्रैल 2024 में लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत ₹11,999 थी। हम अंदाजा लगा सकते हैं कि जब तक कि कंपनी की योजना में कोई बदलाव न हो Narzo 80x भी लगभग उसी टाइमलाइन में लॉन्च हो सकता है।

अगर Narzo 80x, Realme P3x का रीब्रांडेड वर्जन हुआ, तो इसमें मिलते-जुलते हार्डवेयर स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Realme P3x में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है।
  • प्रोसेसर: फोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • बैटरी: P-सीरीज मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी है।
  • कैमरा: हैंडसेट में 50MP का मुख्य कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
  • OS: यह Android 15-आधारित Realme UI 6.0 कस्टम स्किन पर चलता है।
  • कीमत: Realme P3x की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here