Exclusive: 12GB RAM पर लॉन्च होगा realme Narzo 90 5G फोन, देखें स्टोरेज और कलर मॉडल्स की डिटेल

Join Us icon

रियलमी ने अनाउंस कर दिया है कि वह भारत में अपनी नई ‘नारज़ो’ सीरीज लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अभी realme Narzo 90 सीरीज लॉन्च डेट और इस सीरीज में शामिल होने वाले स्मार्टफोन मॉडल्स के नाम नहीं बताए गए हैं। लेकिन 91मोबाइल्स को कंपनी की घोषणा से पहले ही सीरीज के तहत लॉन्च होने वाले मोबाइल realme Narzo 90 5G के रैम व स्टोरेज वेरिएंट सहित इसके कलर मॉडल्स की एक्सक्लूसिव जानकारी भी प्राप्त हो गई है।

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स के जरिये रियलमी नारज़ो 90 5जी फोन की एक्सक्लूसिव डिटेल्स प्राप्त हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार यह अपकमिंग रियलमी फोन RMX5111 मॉडल नंबर के साथ लाया जाएगा। फिलहाल लॉन्च या सेल डेट तो हमारे हाथ नहीं लगी है लेकिन, यह जरूर कंफर्म हो गया है कि realme Narzo 90 को भारतीय बाजार में Carbon Black (कॉर्बन ब्लैक) और Victory Gold (विक्ट्री गोल्ड) कलर्स में खरीदा जा सकेगा।

रियलमी नारज़ो 90 स्मार्टफोन को कंपनी 6जीबी रैम, 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर लॉन्च करेगी। सूत्रों के हवाले से ​मिली जानकारी के अनुसार Narzo 90 के बेस वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। वहीं यह 8GB RAM वाला 5G फोन मार्केट में 128GB और 256GB Storage पर खरीदा जा सकेगा। realme Narzo 90 5G फोन के टॉप वेरिएंट को 12GB RAM पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 256GB Storage मिलेगी।

गौरतलब है कि रियलमी ने अपनी ‘नारज़ो 80’ सीरीज को इंडिया में अप्रैल महीने में पेश किया था। इस सीरीज के तहत कुल चार स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं जिनमें realme Narzo 80x, Narzo 80 Pro, Narzo 80 Lite 5G और 80 Lite 4G शामिल हैं। पिछले सीरीज में ब्रांड द्वारा वनिला मॉडल यानी बेस मॉडल नहीं लाया गया था लेकिन इस बार कंपनी Narzo 90 के साथ बेस मॉडल फिर से ला रही है।

कंपनी की ओर से अभी रियलमी नारज़ो 80 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अगर लीक्स की मानें तो यह मोबाइल 4नैनोमीटर फे​ब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 7300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

realme Narzo 90 5G फोन को 6.78-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। यह पंच-होल स्टाइल वाली OLED स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। लीक्स के अनुसार पावर बैकअप के लिए अपकमिंग नारज़ो 90 में 6500mAh बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिल सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स जैसे डिजाइन वाला 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।

realme 15T

लगे हाथ बताते चलें कि realme Narzo 90 series के बाद में कंपनी अपनी नई ‘नंबर’ सीरीज भी लेकर आएगी। चर्चा है कि रियलमी 16 प्रो सीरीज 6 जनवरी को इंडिया में लॉन्च हो सकती है। इसके तहत realme 16 Pro और realme 16 Pro+ भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। ये दोनों फोन Snapdragon 7 series ​के प्रोसेसर के साथ एंट्री ले सकते हैं और इनमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K OLED स्क्रीन के साथ पावरफुल 7,000mAh बैटरी भी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here