
Realme भारत में अपनी नई Narzo 90 सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 और Narzo 90x पेश होंगे। वहीं, इवेंट से कुछ दिन पहले टिप्स्टर पारस गुगलानी ने दोनों मोबाइल्स की तस्वीरें, कलर ऑप्शंस, स्पेसिफिकेशंस सहित संभावित कीमत शेयर कर दी है। आइए, आगे फोंस की एंट्री से पहले पूरी डिटेल्स जानते हैं।
कलर वेरिएंट्स पर नजर डालें तो Realme Narzo 90x को Flash Blue और Nitro Blue में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि इसकी शुरुआती कीमत ऑफर्स सहित 14,999 रुपये शेयर की गई है। वहीं, Narzo 90 Victory Gold और Carbon Black कलर में आ सकता है। इसकी कीमत लगभग 17,999 रुपये रखी जा सकती है।
लीक की मानें तो Realme Narzo 90 में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस (HBM) दी जा सकती है। परफॉरमेंस के लिए फोन में Dimensity 6400 Max चिपसेट मिलने की बात कही गई है। यह Narzo 90x जैसी ही RAM और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है।
फोटोग्राफी के लिए realme Narzo 90 में 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगाया जा सकता है। जबकि फ्रंट में 50MP का हाई-रेजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। फोन Realme UI 6.0 पर आधारित हो सकता है और UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक के साथ आ सकता है।
यदि Realme Narzo 90x की बात करें तो इसमें भी 6.8-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन यह HD+ रेजॉल्यूशन वाला हो सकता है। स्क्रीन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स HBM सपोर्ट होने की संभावना है। यह फोन Dimensity 6300 चिपसेट पर आधारित हो सकता है और 6GB या 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज प्रदान कर सकता है।
कैमरा सेटअप में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा शामिल किया जा सकता है। बैटरी और सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें भी 7000mAh बैटरी, 60W चार्जिंग और Realme UI 6.0 मिलने की उम्मीद है।
realme Narzo 90 सीरीज उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, स्मूद डिस्प्ले और परफॉरमेंस कम दाम में लेना चाहते हैं। इनमें Narzo 90 उन लोगों को ज्यादा पसंद आएगा जो AMOLED स्क्रीन और बेहतर सेल्फी क्वालिटी को आगे रखते हैं। वहीं, Narzo 90x सस्ते में हाई रिफ्रेश रेट और दमदार परफॉरमेंस के लिए लुभा सकता है।
दोनों ही मॉडल्स का मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy M36, Redmi Note 14 5G और POCO X7 जैसे डिवाइस से हो सकता है। हालांकि लेटेस्ट फीचर्स के चलते Narzo 90 सीरीज आगे रह सकती है।
अगर आपका बजट लगभग 15,000 रुपये के करीब है तो और आप बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग व हाई रिफ्रेश रेट वाला फोन लेना चाहते हैं तो Narzo 90x अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वहीं, यदि आप बेहतर डिस्प्ले क्वालिटी, ज्यादा ब्राइटनेस और हाई-रिजॉल्यूशन सेल्फी कैमरा चाहते हैं तो थोड़े ज्यादा बजट के साथ Narzo 90 लिया जा सकता है। हम आपको 16 दिसंबर के लॉन्च पर इनका फुल अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।











