
रियलमी जल्द ही भारत में अपनी नई Narzo 90 Series 5G पेश करने वाला है। इसे लेकर कंपनी लगातार नए टीजर जारी कर रही है। जहां पिछले हफ्ते Realme ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि Narzo लाइनअप में दो नए 5G स्मार्टफोन जोड़े आएंगे। वहीं, अब Amazon पर लाइव लिस्टिंग में Realme Narzo 90 Series 5G नाम भी कंफर्म हुआ है। इसके साथ ही कुछ फीचर्स भी बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लेटेस्ट माइक्रोसाइट पेज के अनुसार आगामी Realme Narzo 90 Series 5G जल्द आएगी। इसमें आने वाले फोंस का नाम कंफर्म नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि Realme Narzo 90 और 90X या 90 Pro मॉडल्स आ सकते हैं। फोंस में अपग्रेडेड रियर कैमरा सिस्टम और पहले से कहीं ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले दिया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज की टैगलाइन ‘The Next Chapter Begins’ रखी है।
बता दें कि Narzo 80 सीरीज के बाद यह अगला बड़ा अपडेट होगा। इसमें ब्रांड ने भारत में Narzo 80x 5G, Narzo 80 Pro 5G, Narzo 80 Lite 5G और Narzo 80 Lite 4G जैसे चार मॉडल लॉन्च किए थे। वहीं, अब Narzo 90 सीरीज के साथ ग्राहकों को मिड-रेंज सेगमेंट में नए प्रोडक्ट मिलेंगे।
नए टीजर से यह भी पता चलता है कि दोनों Narzo 90 सीरीज मॉडल्स में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे यह फोन लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग की तलाश करने वाले ग्राहकों की पसंद बन सकते हैं।
डिजाइन की बात करें तो दोनों मोबाइल्स का रियर कैमरा मॉड्यूल अलग-अलग होगा। इनमें कैमरा लेंस भी अलग मिलेंगे। Realme Care+ सर्विसेज भी इन मोबाइल्स के लिए टीज की गई है। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी आफ्टर-सेल सपोर्ट पर भी ध्यान दे रही है। Realme ने यह भी टीज किया है कि 9 दिसंबर को दोनों मॉडल्स से जुड़ी और जानकारी दी जाएगी।
Realme Narzo 90 Series 5G उन यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। जो मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतर कैमरा क्वालिटी, ब्राइट डिस्प्ले, पावरफुल बैटरी, फास्ट चार्जिंग और नया डिजाइन चाहते हैं। यह सीरीज स्टूडेंट, बजट में गेमिंग फोन ढूंढ रहे ग्राहक, फोटोग्राफी पसंद करने वालों और रेगुलर उपयोग के लिए स्मूथ परफॉरमेंस वाला डिवाइस देख रहे लोगों को पसंद आ सकती है।
बाजार में आने के बाद Realme Narzo 90 Series 5G का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Note 14 Series, Poco X7 Series और iQOO Z10 सीरीज से हो सकता है। हालांकि असल मुबाकला तो इनके फीचर्स आने के बाद पता चल पाएगा। इसलिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो मिड रेंज में बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और दमदार कैमरा दे तो Narzo 90 Series 5G आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है। आप इस सीरीज का इंतजार कर सकते हैं। हम लगातार आपको फोंस का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।











