भारत में लॉन्च होंगे Realme Narzo सीरीज के दो नए फोन, Amazon पर आया टीजर

Join Us icon

Realme आने वाले कुछ हफ्ते में अपनी Narzo सीरीज का विस्तार करेगा। इसके तहत दो नए मॉडल आने की पुष्टि हुई है। हालांकि फिलहाल ब्रांड ने नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह Realme Narzo 90 और 90 Pro हो सकते हैं। बता दें कि कंपनी की इस नई श्रृंखला को लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेजन पर टीजर माइक्रोसाइट लाइव हुई है। जिसमें दो फोन देखे जा सकते हैं दोनों में अलग तरह का डिजाइन भी दर्शाया गया है। आइए, आगे आपको इनकी डिटेल्स देते हैं।

अमेजन इंडिया साइट पर नया कॉमिक-स्टाइल टीजर लाइव हुआ है। जिसमें ‘कुछ बड़ा आने वाला है’ (‘Something Big is About to Arrive’), ‘शहर अभी सुपरचार्ज हुआ है’ (‘The City Just Got Supercharged’) और ‘Power Maxed’ जैसी टैगलाइन के साथ फोंस को दिखाया गया है। ये टैगलाइन इशारा करती हैं कि आने वाले Narzo डिवाइस बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार परफॉरमेंस के साथ आने वाले हैं। दोनों फोन Amazon Specials होंगे। यानी इनकी सेल इसी प्लेटफार्म पर होगी।

टीजर में दिखाए गए दो स्मार्टफोन अपने डिजाइन के हिसाब से एक-दूसरे से अलग नजर आ रहे हैं। पहले फोन में वर्टिकल रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर और दो अन्य सेंसर संभवत: LED फ्लैश हैं।

दूसरा फोन स्क्विरकल कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दिया है। जिसमें तीन कैमरा सेंसर ट्राइंगुलर फॉर्म में लगे हैं और फ्लैशलाइट ऊपर दाईं ओर दी गई है। दोनों डिवाइस में फ्लैट फ्रेम के साथ राउंडेड कॉर्नर्स भी देखे जा सकते हैं। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि फोंस में बढ़िया लुक मिलेगा।

Realme ने इन आगामी Narzo मोबाइल्स के लिए चैप्टर-वाइज फीचर रिवील के बारे में बताया है। माइक्रो साइट में अगला अपडेट 7 दिसंबर 2025 को सामने आने की जानकारी है। जहां इनके स्पेसिफिकेशंस और नाम सामने आ सकते हैं।

माइक्रोसाइट के आखिर में कंपनी ने दोनों फोंस के लिए Realme Care+ का सपोर्ट भी कंफर्म किया है। इसके तहत ग्राहकों को 10 दिनों की रिप्लेसमेंट पॉलिसी, 1 साल की रिपेयर वारंटी, 95% फर्स्ट-टाइम रिजॉल्यूशन और 550+ सर्विस सेंटर्स जैसी सर्विस का जिक्र है।

Narzo सीरीज आमतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाई जाती है जो कम बजट में पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन पसंद करते हैं। यह नए मॉडल्स भी गेमिंग, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ ग्राहकों को लुभा सकते हैं। यह बाजार में आने के बाद मिड रेंज में Redmi, Samsung और iQOO जैसे ब्रांड्स के फोंस से टक्कर ले सकते हैं।

यदि आप आने वाले दिनों में ऐसा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं जो कम दाम में पावरफुल बैटरी, परफॉरमेंस, फास्ट चार्जिंग और बढ़िया डिजाइन दें तो आगामी Realme Narzo सीरीज के लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इन डिवाइस के बारे में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here