
Realme ने आज भारतीय बाजार में अपनी Narzo सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 10,001mAh की बड़ी बैटरी है। इस बैटरी के साथ भी फोन स्लिम और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है जो बिना पावर बैंक के घंटो फोन चलाने की इच्छा रखते हैं। आइए, आगे आपको फुल स्पेसिफिकेशंस, कीमत और उपलब्धता की डिटेल्स देते हैं।
realme NARZO Power 5G के 8GB + 128GB वैरियंट की लॉन्च कीमत 27,999 रखी गई है, जबकि फर्स्ट सेल ऑफर्स के बाद इसकी नेट इफेक्टिव कीमत 23,999 रुपये हो जाती है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट की लॉन्च कीमत 29,999 है। फर्स्ट सेल के दौरान ग्राहकों को 3,000 रुपये का बैंक ऑफर और 1,000 का प्राइस ऑफर मिलेगा। जिसके बाद इसकी नेट इफेक्टिव कीमत 25,999 रुपये रह जाएगी। इसके साथ 6 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 2,999 रुपये कीमत की 4 साल की फ्री बैटरी वारंटी भी दी जा रही है।
realme NARZO Power 5G स्मार्टफोन की पहली सेल 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से realme.com और Amazon पर शुरू होगी। इसमें 4 साल की बैटरी वारंटी केवल फर्स्ट सेल के दौरान ही उपलब्ध रहेगी। यह मॉडल Titan Silver और Titan Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
डिजाइन के मामले में 10,000mAh से ज्यादा की बैटरी होने के बावजूद Realme Narzo Power 5G फोन का वजन मात्र 219 ग्राम है। फोन में 6.8-इंच 144Hz HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 6500 nits है, जो इसे धूप में भी इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बना सकती है।
Realme Narzo Power 5G न केवल 38 दिनों का लंबा स्टैंडबाय टाइम प्रदान कर सकता है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें विशेष तौर पर ध्यान दिया गया है, जहां यूजर 90FPS की सेटिंग्स पर लगातार 11.6 घंटे तक BGMI जैसे हैवी गेम्स खेल सकते हैं। मनोरंजन के लिए यह 32.5 घंटे का यूट्यूब वीडियो प्लेबैक और 185.7 घंटे का म्यूजिक बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के मामले में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जो इस 10001 साइज की बैटरी को मात्र 36 मिनट में 50% तक चार्ज कर देती है। साथ ही, 27W रिवर्स चार्जिंग की सुविधा इसे पावर बैंक में बदल देती है जिससे आप अपने अन्य गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं।
परफॉरमेंस की बात करें तो Realme ने इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जो लेटेस्ट 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ ही HyperVision+ AI Chip दी गई है जो न केवल गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट को स्थिर रखती है, बल्कि वीडियो देखते समय विजुअल क्लैरिटी को भी बढ़ा सकती है। यह चिपसेट एनर्जी एफिशिएंसी में 25% तक सुधार कर सकता है। जिससे बैटरी और भी लंबे समय तक चलती है।
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo Power 5G फोन के रियर पैनल पर 50MP Sony IMX882 OIS मुख्य कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतरीन नाइट मोड फोटोग्राफी को सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 16 पर आधारित नवीनतम realme UI 7.0 के साथ आता है, जिसमें कंपनी ने 3 साल के प्रमुख OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा पैच का वादा किया है। इसके अलावा, इसमें NEXT AI के तहत कई स्मार्ट फीचर्स जैसे AI Instant Clip और AI StyleMe दिए गए हैं, जो आपके साधारण फोटो और वीडियो को प्रोफेशनल लुक दे सकते हैं। इसमें ‘Aim Assist’ और ‘Bypass Charging’ जैसे फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसके अलावा अन्य फीचर्स के रूप में डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है।
यदि आप ऐसा ऑल-राउंडर फोन तलाश रहे हैं जो तगड़ी बैटरी लाइफ प्रदान करे तो Realme Narzo Power 5G शानदार विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स से जुड़े रहें।












