7000mAh बैटरी और 16GB RAM के साथ 5जी मोबाइल फोन realme Neo 7 SE हुआ चीन में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/realme-Neo7-SE-5G.jpg

रियलमी ने आज अपनी होम मार्केट चीन में नए ‘नियो’ फोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से realme Neo7 SE और realme Neo 7x मोबाइल लॉन्च कर दिए गए हैं जो स्टाइलिश लुक के साथ ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। ये दोनों 5G realme Phone बड़ी बैटरी, वॉटरप्रूफ बॉडी तथा गेमिंग फीचर्स के साथ लाए गए हैं। रियलमी नियो7एक्स की डिटेल यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा रियलमी नियो 7 एसई प्राइस, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे देख सकते हैं।

realme Neo7 SE स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस

रियलमी नियो7 एसई स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो Realme UI 6.0 के साथ मिलकर काम करता है। इस मोबाइल को मीडियाटेक के नए 4nm डाइमेंसिटी 8400-मैक्स ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस नए रियलमी मोबाइल फोन में Mali-G720 GPU मौजूद है।

मेमोरी

चीन में रियलमी नियो 7 एसई को तीन रैम मॉडल्स में लाया गया है जिनमें 8GB, 12GB और 16GB RAM दी गई है। यह मोबाइल 12जीबी डायनामिक रैम एक्सपेंशन टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 28GB RAM (16जीबी+12जीबी) की ताकत देती है। यह रियलमी 5जी फोन LPDDR5X RAM और UFS4.0 Storage तकनीक पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए realme Neo7 SE 5G फोन को तगड़ी 7,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं आएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन में 80वॉट फ्लैश चार्ज तकनीक दी गई है। रियलमी की मानें तो यह 23 मिनट में फोन को 0 से 50% चार्ज कर सकती है।

डिस्प्ले

रियलमी नियो7 एसई 5जी फोन 6.78-इंच की बड़ी 1.5के स्क्रीन दी गई है। यह 8T LTPO स्क्रीन है जिसपर 6000nits की अल्ट्रा हाई पिक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस रियलमी मोबाइल की डिस्प्ले 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 2600हर्ट्ज़ डिमिंग तथा 450पीपीआई आउटपुट प्रदान करती है। इस फोन में अंडर-स्क्रीन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट भी मिलता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए realme Neo7 SE 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का ओआईएस सेंसर दिया गया है। यह Sony IMX882 लेंस है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल Ultra wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

अन्य फीचर्स

यह रियलमी मोबाइल IP69 + IP68 + IP66 सर्टिफाइड है जिसे कंपनी ‘फुल वॉटरप्रूफ’ कह रही है। फोन में Sky Communication System 2.0 तकनीक दी गई है जो नो नेटवर्क में इसे सेटेलाइट से कनेक्ट कर सकती है। हैवी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें Airflow Cold Front Cooling टेक्नोलॉजी दी गई है जिसके साथ मौजूद GT Performance Engine मोबाइल गेम के दौरान फ्रेम रेट गिरने से रोकता है।

realme Neo7 SE प्राइस

रियलमी नियो7 एसई के बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 21 हजार रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े वेरिएंट का रेट 30 हजार रुपये तक जाता है जिसमें 16जीबी रैम के साथ 512जीबी मेमोरी मिलती है। चाइना में यह रियलमी मोबाइल Blue Mecha (नीला), White Winged God of War (सफेद) और Dark Armored Cavalry (ग्रे) कलर में लॉन्च किया गया है।

See Full Specs

Best Competitors

See All Competitors