
Realme का फ्लैगशिप-लेवल मिड-रेंज फोन Realme Neo 7 Turbo आने वाले 29 मई को चीन में लॉन्च हो रहा है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें इसके कई प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का सामने आए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी वेबसाइट और माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर भी खूबियां कंफर्म की हैं। आइए, आगे आपको फोन की डिटेल्स बताते हैं।
Realme Neo 7 Turbo TENAA लिस्टिंग
- Realme Neo 7 Turbo को TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसके कुछ अहम हार्डवेयर फीचर्स सामने आ गए हैं।
- बताया गया है कि इसमें 6.8-इंच की बड़ी AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन (2800 x 1280 पिक्सल) के साथ आएगी।
- फोन का साइज 162.42 x 76.13 x 8.79mm और इसका वजन लगभग 205.7 ग्राम बताया जा रहा है।
- सेल्फी के लिए Realme Neo 7 Turbo में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जबकि रियर साइड पर डुअल कैमरा सेटअप दिए जाने की डिटेल्स मिली हैं। जिसमें 50MP का प्राइमरी और 8MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल हो सकता है।
- अन्य फीचर्स के मामले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IR ब्लास्टर जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं।
Realme Neo 7 Turbo स्पेसिफिकेशंस (ऑफिशियल)
Realme ने अब तक Neo 7 Turbo के इन प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को कंफर्म किया है:
- प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर से लैस होगा जो पावरफुल परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी का वादा करता है।
- बैटरी और चार्जिंग: इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी मिलने की बात कंफर्म है। जिसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा यानी चार्जिंग भी तेज होगी और बैकअप भी शानदार मिलेगा।
- डिस्प्ले: Neo 7 Turbo की डिस्प्ले में 4608Hz PWM Dimming का सपोर्ट होगा, जिससे लो ब्राइटनेस पर आंखों को आराम मिलेगा और फ्लिकर की समस्या नहीं होगी।
- गेमिंग परफॉर्मेंस: गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें GT Performance Engine 2.0 दिया गया है, जो हाई फ्रेम रेट गेमिंग को स्मूद बनाता है।
- कूलिंग और थर्मल मैनेजमेंट: फोन के थर्मल कंट्रोल के लिए इसमें 7700mm² का VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन्स के दौरान भी डिवाइस को ठंडा रखेगा।
- स्टोरेज वेरिएंट्स: Realme Neo 7 Turbo 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB, 16GB RAM+256GB और 16GB RAM + 512GB जैसे चार स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च होगा।
- कलर्स: कलर वेरिएंट्स की बात करें तो यह फोन Transparent Gray और Transparent Black जैसे दो यूनिक ट्रांसपेरेंट कलर में मिलेगा।













