realme P3 Pro 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, अंधेरे में चमकता है यह 12GB RAM वाला फोन

रियलमी पी3 सीरीज आज भारत में पेश हो गई है। कंपनी की ओर से दो नए realme 5G Phone इंडिया में लाते हुए realme P3x और realme P3 Pro को लॉन्च किया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स वाले ये मोबाइल मिड बजट में आए हैं। रियलमी पी3एक्स की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है तथा रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।
realme P3 Pro 5G प्राइस
- 8GB RAM + 128GB Storage – ₹23,999
- 8GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999
- 12GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999
रियलमी पी3 प्रो 8जीबी रैम मॉडल को 128जीबी स्टोरेज के साथ 23,999 रुपये में तथा 256जीबी स्टोरेज के साथ 24,999 रुपये में लाया गया है। वहीं फोन का 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी वेरिएंट 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। शुरुआती सेल में इस मोबाइल पर 2 हजार का बैंक कार्ड डिस्काउंट दिया जाएगा। रियलमी पी3 प्रो की सेल 25 फरवरी से शुरू होगी तथा इसे Nebula Glow, Galaxy Purple और Saturn Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।
realme P3 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.83″ 1.5K Quad Curved Display
- Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- 12GB RAM + 256GB Storage
- 80W Ultra Charging
- 6,000mAh Battery
- 50MP Back Camera
- 16MP Front Camera
डिजाइन
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। इसका Nebula Blue कलर सूरज की रोशनी में अपना रंग बदल लेता है। कंपनी ने इसे सेग्मेंट का पहला Glow-in-the-dark डिजाइन वाला फोन कहा है, यह रियलमी फोन अंधेरे में चमकता है। realme P3 Pro 5G IP66/68/69 सर्टिफाइड है जो इसे पानी व धूल से सुरक्षित रखता है। वहीं साथ ही इसकी बॉडी भी मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबल बनाई गई है। इस फोन का थिकनेस सिर्फ 7.99mm है।
परफॉर्मेंस
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन Android 15 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 7एस जेन 3 ऑक्टा-कोर दिया गया है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इस फोन का एनटूटू स्कोर 8,34,739 आया है जो कंपनी के ही realme 14 Pro से ज्यादा है।
मेमोरी
यह रियलमी 5जी फोन इंडिया में दो रैम मॉडल्स में लाया गया है जिसमें 8जीबी रैम व 12जीबी रैम शामिल है। फोन में एक्सपेंडेबल रैम तकनीक दी गई है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को मिलाकर इसे 12GB RAM (12+12) की ताकत प्रदान करती है। इस फोन का 128जीबी व 256जीबी मेमोरी पर खरीदा जा सकता है। रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन LPDDR4X RAM + UFS 3.1 storage तकनीक पर काम करता है।
स्क्रीन
रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को 6.83-इंच की 1.5k डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह क्वॉड कर्व्ड स्क्रीन है जो एमोलेड पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500nits आउटपुट देती है। यह मोबाइल wet touch टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 93.8 प्रतिशत का है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए realme P3 Pro डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन लेंस दिया गया है जोे Sony IMX896 सेंसर है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह Sony IMX480 सेंसर है।
बैटरी
पावर बैकअप के लिए रियलमी पी3 प्रो 5जी फोन को तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में realme P3 Pro 5G फोन को 20% से 100% फुल चार्ज होने में 39 मिनट का समय लगा है।
खास फीचर्स
मोबाइल गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इस फोन में 6050mm2 vapour chamber दिया गया है। रियलमी पी3 प्रो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस है जिससे यूजर्स AI erase, best face, motion debulr सहित AI Recording summary, AI writer, Google circle to search और AI reply जैसे फीचर्स इस्तेमाल कर सकेंगे।