realme ने फिर बढ़ाए स्मार्टफोंस के दाम! P4 सीरीज के 4 मॉडल 3,000 रुपये तक हुए महंगे

Join Us icon

realme ने भारतीय बाजार में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से अपने पार्टनर्स को जारी किए गए आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मेमोरी, चिपसेट और ओवरऑल स्मार्टफोन इकोसिस्टम की बढ़ती लागत के कारण चुनिंदा मोबाइल्स की कीमतों में बदलाव किया गया है। नई कीमतें 23 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं। इस प्राइस हाइक का असर realme P4 5G, realme P4x 5G, realme P4 Lite 4G और realme P4 Lite 5G पर हुआ है। आइए, आगे सभी की नई प्राइस जानते हैं।

realme P4 सीरीज प्राइस हाइक

सबसे ज्यादा कीमत realme P4 5G के 8GB + 128GB और 8GB + 256GB वेरिएंट्स की बढ़ाई गई है। इन दोनों मॉडल्स की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा हुआ है। यानी अब 8GB + 128GB स्टोरेज 27,999 और 8GB + 256GB वैरियंट 29,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 23,999 रुपये से बढ़ाकर 25,999 रुपये कर दी गई है, यानी इस मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

realme P4x 5G के 6GB + 128GB और 8GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इनकी नई कीमत क्रमशः 22,999 रुपये और 24,999 रुपये हो गई है।

अगर realme P4 Lite सीरीज की बात करें तो P4 Lite 4G के 4GB + 64GB स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये से बढ़ाकर 12,999 रुपये कर दी गई है। जबकि realme P4 Lite 5G के 4GB + 64GB वैरियंट की कीमत 15,499 रुपये हो गई है। यह पहले 14,999 रुपये थी। इसके 4GB + 128GB स्टोरेज की कीमत 16,499 रुपये से बढ़कर 17,499 रुपये, 6GB + 128GB वैरियंट की 18,499 रुपये से 19,999 रुपये कर दी गई है। यानी कंपनी ने अलग-अलग मॉडल्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।

कीमत बढ़ाने की वजह

कंपनी ने अपने आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि पिछले कुछ समय से मेमोरी, चिपसेट और स्मार्टफोन इकोसिस्टम से जुड़े अन्य कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से कंपनी को अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है। हालांकि, realme का कहना है कि वह ग्राहकों को बेहतर वैल्यू और परफॉरमेंस प्रदान करता रहेगा।

अगर आप realme P4 सीरीज के इन स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत देनी होगी। नई कीमतें 23 जून 2026 से लागू हैं, इसलिए आप प्राइस कम होने का वेट कर सकते हैं या फोन लेने की जल्दी है तो Motorola, Samsung, Tecno और Lava के कम कीमत वाले विकल्प देख सकते हैं। हम आपको आगे भी प्राइस बढ़ने या घटने पर अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here