Realme Pad Mini टैबलेट भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/04/Realme-Pad-mini.jpg

Realme Pad Mini टैबलेट को भारत में Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन के साथ पेश कर दिया गया है। रियलमी का यह टैबलेट कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Realme Pad का अफोर्डेबल ऑप्शन है। Realme Pad Mini टैबलेट को सबसे पहले कंपनी ने फिलीपीन्स में लॉन्च किया था। इस टैबलेट को कंपनी ने बड़ी बैटरी और 7.59mm स्लिम साइज में पेश किया गया है। रियलमी का टैबलेट WXGA+ डिस्प्ले के साथ 84.59 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, डुअल स्पीकर और 372 ग्राम वजन के साथ पेश किया गया है।

Realme Pad Mini के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस टैबलेट के डिस्प्ले का साइज 8.7 इंच डिस्प्ले, Unisoc T616 प्रोसेसर, 64GB तक स्टोरेज, Android 11 पर आधारित Realme UI और 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है।

Realme Pad Mini की क़ीमत और सेल डेट

Realme Pad Mini स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। रियलमी पैड मिनी स्मार्टफोन Wi-Fi ओनली वेरिएंट 3GB+32GB मॉडल को 10,999 रुपये की कीमत में पेस किया गया है। इसके साथ ही LTE वर्जन 3GB+32GB स्टोरेज और Wi-Fi वर्जन वाले 4GB+64GB वेरिएंट को 12,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं LTE वर्जन का 4GB+64GB वेरिएंट को 14,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। रियलमी का यह टैब ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Realme एनिवर्सरी सेलेब्रेशन के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। Realme Pad Mini की सेल 2 म May 2nd at 12 noon.

Realme Pad Mini स्पेसिफिकेशन्स

Realme Pad Mini टैबलेट 8.7-इंच WUXGA+ LCD डिस्प्ले 1340×800 पिक्सल रेजलूशन और 84.59 प्रसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। इस टैब को Unisoc T616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसका ग्राफिक्स Mali-G57 GPU दिया गया है। इस टैबलेट को 3GB+32GB और 4GB+64GB वेरिएंट के साथ पेश किया गया है।Android 11 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।

रियलमी के टैबलेट में थिक बैजल दिए गए हैं। इस टैब का साइज 211.8×124.5×7.59mm और वजन 372 ग्राम का है। रियलमी का टैबलेट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है जिसकी मदद से 1TB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, GLONASS, और USB 2.0 Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल स्पीकर और सिंगल माइक्रोफ़ोन दिया गया है। यह भी पढ़ें : Tecno Phantom X स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme Pad Mini टैब में 6,400mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट में 8MP प्राइमरी कैमरा होता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : Infinix Smart 6 पब्जी और बैटरी टेस्ट