
Tecno ने भारत में Tecno Phantom X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का भारत में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। टेक्नो का लेटेस्ट Phantom X स्मार्टफोन कंपनी का सबसे प्रीमिमय डिवाइस है जो कर्व डिस्प्ले के साथ आता है। टेक्नो का यह स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही लेटेस्ट Phantom X स्मार्टफोन MediaTek Helio G95 प्रोसेसर और 8GB की रैम के साथ आता है।
Tecno Phantom X स्मार्टफोन की दूसरी हाइलाइट्स की बात करें तो फोन में 48MP का सेल्फी कैमरा, 4700mAh की बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग और स्मार्ट कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Tecno Phantom X की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Tecno Phantom X कीमत और उपलब्धता
Tecno Phantom X स्मार्टफोन को भारत में 25,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इस फोन के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। टेक्नो के इस स्मार्टफोन की सेल भारत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेजन पर 4 मई से शुरू होगी। लेटेस्ट Phantom X स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन – समर सनसेट और आइसलेंड ब्लू के साथ पेश किया गया है।
Tecno Phantom X स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Tecno Phantom X स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full HD+ Curved AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए पिल शेप पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही टेक्नो के इस फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
The time is here and this one is definitely worth the wait! Experience our most premium flagship ever. Meet the #TECNOPhantomX now!
?Curved AMOLED Display
?6.7 Inch FHD+ Screen with 90Hz Refresh Rate
?108MP Ultra HD Mode
& more..
Sale starts on 4th May 2022 pic.twitter.com/6pP915iajD— TECNO Mobile India (@TecnoMobileInd) April 28, 2022
Tecno Phantom X स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G95 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही ग्राफिक्स के लिए Mali G57 GPU दिया गया है। इसके साथ ही इस फोन में स्मार्ट कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें हीट पाइप का इस्तेमाल किया गया है। जो फोन के मेन हीटिंग एरिया को 100 प्रतिशत कवर करता है। टेक्नो का यह फोन 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS2.1 स्टोरेज के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Lite स्मार्टफोन की लाइव फोटो आईं सामनें, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा
Tecno Phantom X स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में डुअल टोन LED फ्लैश किया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 1/1.3 इंच सेंसर साइज वाला 50MP का है। इसके साथ फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 120-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू और 13MP पोर्टेट लेंस वाला तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में डुअल कैमरा सेटअप भी दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48MP और 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा लेंस दिया गया है। इस फोन में 4700mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्चिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में Type-C पोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno 8 की लॉन्चिंग से पहले इमेज हुई लीक, जानें कैसा है डिजाइन और क्या होंगी खूबियां





















