Realme अगले साल चलेगी बड़ा दांव, स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होंगे smart glass, smart doorbells और बहुत कुछ

Realme इस समय इंडियन मार्केट में बजट से लेकर फ्लैगशिप स्मार्टफोन, ऑडियो, Smart Tv समेत अन्य सेगमेंट्स में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। वहीं, अब कंपनी इन सब सेगमेंट के बाद स्मार्ट होम कैटेगरी को मजबूत करने पर काम करती दिखाई दे रही है। याद दिला दें कि स्मार्ट होम डिवाइस में कंपनी पहले से ही Realme Techlife Robot Vacuum Cleaner, Realme LED Smart Bulb, Realme Smart Plug, Realme Motion Activated Night Light, Realme Smart Scale और Realme Smart Cam 360 ग्राहकों को भारतीय बाजार में ऑफर कर रही है। वहीं, अब आने वाले समय में कंपनी इस लिस्ट में और नए प्रो़डक्ट्स को जोड़ने वाली है।
Realme Techlife products
दरअसल, रियलमी ने हाल ही में 91मोबाइल्स को अपनी अपकमिंग लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की एक झलक दिखाई थी। लेकिन, अभी इन प्रोडक्ट्स को कंपनी द्वारा मार्केट में पेश नहीं किया गया है। साथ ही आपको याद दिला दें कि 2021 की शुरुआत में, कंपनी ने बाजार के लिए अपनी योजना और उस रणनीति का खुलासा किया जिसमें गैर-स्मार्टफोन व्यवसाय की प्रमुख भूमिका थी। अब, कंपनी ने हमें एक विशेष प्रारंभिक रूप दिया है कि वह अपने गैर-स्मार्टफोन व्यवसाय में क्या करने की योजना बना रही है। इसे भी पढ़ें: Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां
दरअसल, रियलमी ने एक इवेंट के दौरान हमें अपने अपकमिंग प्रोडक्ट्स की झलक दिखाई थी जो कि कंपनी के व्यापक स्मार्ट होम कैटेगरी का हिस्सा होंगे। भारत में औपचारिक लॉन्च से पहले, Realme ने दिल्ली में अपने आगामी Techlife प्रोडक्ट का प्रदर्शन किया। आइए आगे आपको उन प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी देते हैं।
कंपनी आने वाले समय में एक स्मार्ट डोरबेल कैमरा को पेश करेगी। इससे आप घर पर न होकर भी दुनिया भर में कहीं से भी उस व्यक्ति से बात कर सकेंगे जो आपके घर के दरवाजे पर खड़ा होगा। हमें उम्मीद है कि Techlife स्मार्ट डोरबेल कैमरा अगले साल लॉन्च होगा। इसके अलावा Realme नए मोशन सेंसर कैमरे लॉन्च करने की भी योजना बना रही है जो स्पीड के साथ सक्रिय हो जाते हैं। इसे भी पढ़ें: Realme 9i लॉन्च से पहले Snapdragon 680 SoC, 50MP और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्ट
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा इवेंट में कंपनी ने अपने सभी नए स्मार्ट ऑटोमेटिक डोर सेंसर को भी दिखाया था जो कि दरवाजे के खुलने पर कमरे में रोशनी को चालू कर सकते हैं और दरवाजा बंद होने पर उन्हें बंद कर सकते हैं। इसके अलावा अगले साल पेश किए जाने से पहले कंपनी ने अपने स्मार्ट ग्लास और एयर प्यूरीफायर की झलक हमें दिखाई।