Realme X2 और Redmi Note 8 Pro प्रो में कौन है ज्यादा दमदार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/12/Realme-X2-VS-Redmi-Note-8-Pro.jpg

रियलमी ने आज भारतीय बाजार में एक्स2 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। यह फोन कुछ महीने पहले लॉन्च रियलमी एक्सटी का ही अडवांस वर्जन है। यानी कि प्रोसेसर स​हित कुछ ​चीजें बदल गई हैं लेकिन स्क्रीन साइज, बैटरी और कैमरा साहित डिजाइन आ​दि पुराने फोन के समान ही हैं। हालांकि एक प्रोसेसर ही बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या यह इतना ताकतवर हो गया है कि रेडमी नोट 8 प्रो को पीछे छोड़ दे। क्योंकि इससे पहले रियलमी एक्सटी के मुकाबले रेडमी कई मामलों में बेहतर माना गया था। अब जबकि प्रोसेसर बेहतर हो गया है तो सवाल एक बार फिर से वही है। क्या रीयलमी एक्स2, शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो से बेहतर है? तो चलिए एक छोटे से कम्पैरिज़न में देखते हैं कौन किस पर भारी पड़ता है?

डिजाइन
रियलमी एक्स2 के फ्रंट और बैक दोनों में ग्लास का उपयोग किया गया है और दोनों में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो कि बहुत अच्छी बात कही जा सकती है। कंपनी ने 3डी ग्लास का उपयोग किया है जो कि हायपर बोलिक ग्रेडियंट कलर में उपलब्ध है। पिछले पैनल में बाईं ओर आपको फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जबकि नीचे में यूएसबी टाइपी—सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और लाउडस्पीकर मिलेगा। कुल मिलाकर डिजाइन शानदार है और आपको काफी पसंद आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy Tab S6 LTE रिव्यू: स्मार्ट और क्रियेटिव लेकिन थोड़ा महंगा

Redmi Note 8 Pro प्रो भी डिजाइन के मामले में कम नहीं है। यह फोन भी ग्लास डिजाइन में है। फ्रंट और बैक दोनों में आपको 3डी ग्लास का उपयोग देखने को मिलेगा। वहीं कंपनी ने ग्रेडियंट कलर का उपयोग किया है जो काफी आकर्षक है। पिछले पैनल बीच में कैमरा सेटअप है। हालांकि कैमरा सेटअप थोड़ा अलग है। तीन कैमरे एक साथ और उसी के नीचे फिंगरप्रिंट स्कैनर, पास में ही चौथा कैमरा और फ्लैश दिया गया है। नीचे पोर्ट्स और साइड में हार्डवेयर बटन और सिम स्लॉट। डिजाइन के मामले में यह फोन भी पीछे नहीं है। इसे भी पढ़ें: जानें PUBG और Call Of Duty में कौन किस पर पड़ता है भारी

डिसप्ले
Realme X2 में आपको नॉच स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने 6.4-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले है जो​ कि फुल एचडी+ (2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन) रेजल्यूशन के साथ आता है। फोन का डिसप्ले शानदार है और को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। खस बात यह कही जा सकती है कि कंपनी ने इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर का उपयोग किया है।

Xiaomi Redmi Note 8 Pro में भी 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। इसमें भी आपको वॉटर ड्रॉप नॉच देखने को मिलेगा और यह फोन भी कोर्निंग कोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्टेड है। इसे भी पढ़ें: 9999 रुपये में कौन-सा फोन है बेस्ट, Realme 5s या Redmi Note 8 ? देखें छोटा-सा कंपेरिजन

हालां​कि कमी यह कही जा सकती है कि इसमें आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा। वहीं सुपर एमोलेड डिसप्ले भी नहीं है। ऐसे में रियलमी एक्स2 काफी आगे कहा जाएगा।

कैमरा
Realme X2 में 64 एमपी का क्वाड कैमरा सेटअप है। इसका मेन सेंसर Samsung ISOCELL Bright GW1 है जो एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। वहीं दूसरा सेंसर 8-मेगापिक्सल का है और यह अल्ट्रावाइड एंगल सपोर्ट करता है। कपंनी ने इसके लिए एफ/2.25 अपर्चर का उपयोग किया है। इसके अलावा तीसरा सेंसर वाला 2-मेगापिक्सल का है और यह डेफ्थ सेंसिंग का काम करता है। वहीं चौथा सेंसर 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। दोनों में एफ/2.4 अपर्चर है। सेल्फी की ओर जाते हैं तो कंपनी ने 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है जो एफ/2.0 अपर्चर के साथ आता है।

Redmi Note 8 Pro में भी मेन कैमरा 64-मेगापिक्सल का है और कंपनी ने Samsung ISOCELL सेंसर का ही उपयोग किया है। यह एफ/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल दूसरा सेंसर जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है और यह वाइड एंगल सपोर्ट करता है। वहीं तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का जो डेफ्थ सेंसिंक का काम करता है और चौथा 2 मेगापिक्सल और यह माइक्रो लेंस है। कैमरा सेग्मेंट एक जैसा है। ऐसे में कोई आगे—पीछे नहीं कहा जा सकता।

हां सेल्फी में जरूर रियलमी बाजी मार जाता है। क्योंकि रेडमी नोट 8 प्रो में 20 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है जब​कि रियलमी एक्स2 में आपको 32एमपी कैमरा मिलता है।

हार्डवेयर​
रियलमी एक्सटी और एक्स2 में मुख्य रूप प्रोसेसर का अंतर है। यह फोन क्वालकॉम के अडवांस स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर काम करता है। इसमें 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिलेगा। ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रीनो 618 जीपीयू दिया गया है और भारतीय बाजार में यह फोन 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी, 6जीबी रैम 64जीबी मैमोरी और 8जीबी रैम व 128जीबी की मैमोरी में उपलब्ध है। एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 2,66,028 तक का स्कोर करने में सफल हुआ।

वहीं रेडमी नोट 8 प्रो की बात करते हैं तो यह फोन मीडियाटेक के नए हेलीयो जी90टी चिपसेट पर काम करता है और इसमें माली जी76 एमसी4 जीपीयू सपोर्ट दिया गया है। ऑक्टाकोर प्रोसेसर वाले इस चिपसेट अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.05 है। यह फोन 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज व 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है। इसका एनटूटू बेंचमार्क पर यह फोन 2,86,100 तक का स्कोर करने में सफल रहा।

ऐसे में आप कह सकते हैं कि स्पीड के मामले में शाओमी, रियलमी से थोड़े अंतर से ही सही लेकिन आगे निकल जाता है। हालांकि आपको बता दूं कि क्वालकॉम प्रोसेसर ज्यादा स्टेबल और अच्छे माने जाते हैं लेकिन यहां बाजी मीडियाटेक के पाले में है।

ऑपरेटिंग सिस्टम
Realme X2 कलर ओएस 6.1 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड 9 पाई आधारित है। कंपनी ने इसे आगे अपडेट देने की बात कही है।

वहीं Redmi Note 8 Pro मी यूआई 10 पर कार्य करता है और यह एंडरॉयड 9 पाई आधारित है। हालांकि इसे भी एंडरॉयड 10 अपडेट मिल जाएगा।

कनेक्टिविटी
Realme X2 में तीन कॉर्ड स्लॉट है जहां दो सिम के साथ आप एक मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा यूएसबी टाईप—सी, 3.5 एमएम आॅडियो जैक, वाईफाई, 4जी वोएलटीई और ब्लूटूथ भी मिलेगा।

वहीं Redmi Note 8 Pro में भी दो सिम फोन के साथ आप एक माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इसके अलावा आईआर ब्लास्टर, ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी के साथ ही 3.5एमएम भी मिलेगा।

यहां लगभग एक समान है लेकिन आईआर ब्लास्टर होना थोड़ा बेहतर तो कहा ही जा सकता है।

बैटरी
Realme X2 में 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है और यह VOOC flash charge 4.0 तकनीक से लैस है। 30W का चार्जर बॉक्स के साथ दिया है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी को 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज करने में सक्षम है।

वहीं Redmi Note 8 Pro 18वॉट फास्ट चार्जिंग वाली 4500एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है।

हालां​कि बड़ी बैटरी रेडमी में सपोर्ट है लेकिन चार्जिंग फास्ट रियलमी में की ज्यादा बेहतर है।

प्राइस
Realme X2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का मुल्य 18,999 रुपये है। इसी तरह 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के लिए आपको 19,999 रुपये चुकाने होंगे।

Redmi Note 8 Pro के 6जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 15,999 रुपये में लिया जा सकता है। इसके साथ ही 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के लिए आपको 17,999 रुपये चुकाने होंगे।

निष्कर्ष
यहां देख सकते हैं कि रियलमी एक्स2 की कीमत रेडमी नोट8 प्रो के मुकाबले थोड़ी ज्यादा है लेकिन उसमें आपको इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, सुपर एमोलेड डिसप्ले और फास्ट चर्जिंग मिलता है। वहीं सेल्फी कैमरा भी बेहतर है और भरोसे के मामले में भी क्वालकॉम चिपसेट मीडियाटेक से थोड़ा आगे रहता है। रेडमी की ओर देखते हैं तो पाएंगे कि इसमें कम कीमत के साथ बड़ी बैटरी और स्टोरेज भी थोड़ी ज्यादा है। यदि इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर आपकी प्रमुखता नहीं है तो फिर रेडमी नोट 8 प्रो बेहतर कहा जाएगा। क्योंकि 3,000 रुपये कम नहीं होते हैं।