
Red Magic ने चीन में अपना नया Red Magic Gaming Tablet 5 Pro लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर गेमर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। टैबलेट में 9.06-इंच OLED डिस्प्ले, Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम और 80W फास्ट चार्जिंग जैसी कई प्रीमियम खूबियां दी गई हैं। यही नहीं टैबलेट ट्रांसपेरेंट बैक पैनल और RGB लाइटिंग के साथ आता है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि इस टैबलेट को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में Red Magic Astra 2 नाम से लाया जाएगा। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और प्राइस जानते हैं।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro स्पेसिफिकेशंस
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 9.06-इंच का 2.4K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Red Magic का X10 पैनल उपयोग किया गया है। इस डिस्प्ले पर 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस, HDR कंटेंट के लिए 1,600 निट्स तक की ब्राइटनेस, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, 100% DCI-P3 कलर गमट और केवल 4.9mm बेजल्स गेमिंग और मल्टीमीडिया का बेहतर अनुभव मिलेगा। वहीं, Synaptics S3930 टच कंट्रोलर के साथ 300Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Red Magic की RedCore R4 चिप भी मिलती है, जो फ्रेम इंटरपोलेशन, टच ऑप्टिमाइजेशन और बैकग्राउंड टास्क को सही से निभाता है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने एक्टिव लिक्विड-कूलिंग सिस्टम दिया है, जिसमें मिनी पंप, वेपर चैंबर और लिक्विड मेटल थर्मल पेस्ट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही Red Magic CUBE Gaming Engine 3.0 भी मिलता है। जो गेमिंग के दौरान सिस्टम रिसोर्स को बेहतर तरीके से मैनेज करता है।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro टैब Red Magic OS 11.5 पर रन करता है। इसमें बिल्ट-इन PC Emulator दिया गया है, जो Steam Direct Connection Mode के साथ आता है। इसकी मदद से यूजर्स अपने क्लाउड सेव डेटा के साथ लोकली PC गेम्स खेल सकते हैं। कंपनी ने AI Tactical Coach और DeepSeek आधारित AI Voice Assistant जैसे फीचर्स भी शामिल किए हैं।
फोटोग्राफी के लिए Red Magic Gaming Tablet 5 Pro में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और फेस रिकग्निशन के लिए 9MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए टैबलेट में 8,300mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी बॉक्स में 100W चार्जर भी दे रही है। इसमें Bypass Charging फीचर भी मौजूद है, जिससे गेमिंग के दौरान चार्जर की पावर सीधे सिस्टम को मिलती है और बैटरी पर कम दबाव होता है।
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में दो USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। दोनों 80W चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, जबकि इनमें से एक USB 3.2 Gen 2 पोर्ट है, जिसकी मदद से फास्ट डेटा ट्रांसफर और एक्सटर्नल मॉनिटर कनेक्ट किया जा सकता है। टैबलेट में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, फिंगरप्रिंट स्कैनर और 4K 144Hz तक वायरलेस स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट भी मिलता है।
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro की कीमत
Red Magic Gaming Tablet 5 Pro चीन में तीन स्टोरेज में लाया गया है। इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 4,999 युआन (करीब 69,500 रुपये) रखी गई है। वहीं, 16GB + 512GB मॉडल 5,999 युआन (करीब 83,400 रुपये) में उपलब्ध होगा। इसका टॉप-एंड 16GB + 1TB वैरियंट 6,999 युआन (करीब 97,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। यह टैबलेट Silver Wing और Dark Night ट्रांसपेरेंट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।











