अदृश्य फ्रंट कैमरा वाला फोन लॉन्च! इस गेमिंग फोन में लगी है 7000mAh बैटरी और 16GB RAM

Join Us icon

तकनीक का प्रदर्शन करते हुए nubia ने आज अपनी होम मार्केट चाइना में नया मोबाइल RedMagic 11 Air लॉन्च किया है। यह एक गेमिंग फोन है जिसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ ब्रांड की Redcore R4 gaming चिप लगाई गई है। रैडमैजिक 11 एयर में 4D ultra-thick ice-step कूलिंग वेंट लगाए गए हैं जो इसे हीट नहीं होने देते हैं। RedMagic 11 Air की फुल डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

रैडमैजिक 11 एयर स्मार्टफोन के हार्डवेयर में एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमीनियम एयर कूलिंग ब्रैकेट लगाया गया है जिसके साथ एक्टिव कूलिंग फैन मौजूद है। फोन में मौजूद 4डी अल्ट्राथिक आइस स्टेप वैपर कूलिंग वेंट्स लगे हैं जो हैवी परफॉर्मेंस और गेमिंग के वक्त प्रोसेसर से पैदा होने वाली गर्मी को तुरंत डिवाइस से बाहर निकाल देते हैं। फोन स्क्रीन हीट न हो इसके लिए डिस्प्ले के नीचे ग्रेफाइन कॉपर फाइल भी लगाई गई है।

प्रोसेसिंग के लिए रैडमैजिक 11 एयर को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.53GHz से लेकर 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। चीन में इस फोन को 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 storage पर लाया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित REDMAGIC OS 11 पर काम करता है।

RedMagic 11 Air को 2688 × 1216 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.85-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर कोई भी नॉच या पंच-होल नहीं दी गई। यानी इस मोबाइल का सेल्फी कैमरा स्क्रीन के ​नीचे लगाया गया है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है। फोन स्क्रीन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 960Hz टच सैंपलिंग रेट और 2592Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल ​डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50-मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 8-मेेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए RedMagic 11 Air 16-मेगापिक्सल का अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

पावर बैकअप के लिए नुबिया रैडमैजिक 11 एयर को तगड़ा 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है। यह मोबाइल 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। फोन में bypass charging टेक्नोलॉजी भी मौजूद है जो हैवी परफॉर्मेंस के दौरान करंट को बैटरी की जगह पर सीधे मदरबोर्ड की ओर ट्रांसफर कर देती है। इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता है।

इस गेमिंग फोन में कंपनी ने shoulder trigger buttons भी लगाए हैं जो साइड फ्रेम पर स्थित हैं। यूजर्स को इसपर 520Hz टच सैंपलिंग रेट का रिस्पांस मिलेगा। फोन में AI game search और AI tactical coach फंक्शन्स मौजूद हैं जो गेमप्ले के दौरान मदद करते हैं। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं।

Nubia या RedMagic फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च नहीं होते हैं। लिहाजा रैडमैजिक 11 एयर भी भारतीय बाजार में नहीं आएगा। चीन में इसे 12GB RAM + 256GB Storage के साथ 3699 yuan यानी तकरीबन 48 हजार रुपये में और 16GB RAM + 512GB Storage के साथ 4399 yuan (तकरीबन 57 हजार) रुपये में लॉन्च किया गया है। चाइना में इस नए मोबाइल को Quantum Black, Stardust White और Aurora Silver कलर में खरीद पाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here