7,500mAh बैटरी के साथ आ सकता Redmi 17 4G, लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशन लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-17-4g-full-specifications-leaked-7500mah-battery.jpg

Redmi जल्द ही अपने नए बजट स्मार्टफोन Redmi 17 4G को लॉन्च कर सकता है। पिछले दिनों यह फोन EPREL डेटाबेस में देखा गया था। जहां इसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब नए लीक में टिपस्टर सुधांशु ने इस डिवाइस के लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशन शेयर किए गए हैं। आइए, आगे आगामी डिवाइस की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक 

लेटेस्ट लीक के अनुसार Redmi 17 4G फोन में MediaTek Helio G91-Ultra चिपसेट मिल सकता है। फोन में 6.9 इंच का फ्लैट डिस्प्ले लगाया जा सकता है। जो 1600×720 पिक्सल HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। स्क्रीन की सामान्य ब्राइटनेस 675 निट्स और हाई ब्राइटनेस मोड में 825 निट्स तक बताई गई है। यही नहीं डिस्प्ले में DC Dimming, TUV Rheinland Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी मिल सकता है।

REDMI 17 4G specs sheet. pic.twitter.com/JFA3yatskJ

— Sudhanshu Ambhore (@Sudhanshu1414) July 25, 2026

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17 4G फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिए जाने की बात कही गई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जबकि वीडियो रिकॉर्डिंग 1080p 30fps तक सीमित रहने की उम्मीद है।

बैटरी की बात करें तो Redmi 17 4G में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। हाल ही में EPREL लिस्टिंग में भी इसकी बैटरी साइज की पुष्टि हुई थी।

Redmi 17 4G के HyperOS 3 के साथ आने की उम्मीद है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, AI फेस अनलॉक, डुअल-बैंड Wi-Fi और कुछ बाजारों में NFC का सपोर्ट भी मिल सकता है।

लीक के अनुसार Redmi 17 4G स्मार्टफोन 4GB + 128GB, 4GB + 256GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है। इसमें LPDDR4X RAM और eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है। डिजाइन की बात करें तो फोन में Dynamic RGB Light, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP64 डस्ट व स्प्लैश रेजिस्टेंस मिलने की संभावना है। इसे Oak Green, Deep Blue, Black और Lotus Purple जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi 17 4G उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और रोज के उपयोग के लिए 4जी हैंडसेट देख रहे हैं। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Realme, Motorola, Samsung और POCO के सस्ते 4G फोंस से हो सकता है।

बताते चलें कि Redmi 17 4G की जानकारी लीक्स और सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स पर आधारित है। ऐसे में फोन की असल डिटेल्स आने का वेट करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।