
Redmi जल्द ही अपने बजट 5G पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। इसमें नया Redmi 17C 5G भारत सहित ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) और थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इन लिस्टिंग्स से लगता है कि फोन की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi 17C 5G BIS और NBTC लिस्टिंग
91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi 17C 5G को 2607FRNEAI मॉडल नंबर के साथ BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यह मॉडल नंबर फोन के भारतीय वैरियंट से जुड़ा बताया गया है, जिससे लग रहा है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
थाईलैंड की NBTC वेबसाइट पर यही फोन 2607FRNEAG मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां फोन का नाम भी कंफर्म हो गया है, जिससे थाईलैंड में भी इसके लॉन्च की उम्मीद बढ़ गई हैं।
खास बात यह है कि NBTC डेटाबेस पर POCO X8 (2607DPC18G) और Redmi 17 5G (26062RN92G) को भी देखा गया है, जिससे लगता है कि Xiaomi आने वाले समय में इन सभी नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकता है।
Redmi 17C 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस
सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Redmi 17C पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। ऐसे में भारतीय मॉडल में भी मिलते-जुलते फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Redmi 17C 5G फोन में 6.88 इंच का HD+ (720×1640 पिक्सल) डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, पावर बैकअप के लिए इसमें 5,160mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में आने वाले मॉडल में चीन में आए वैरियंट के मुकाबले थोड़े अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं। अगर कंपनी इसे भारत में कम कीमत पर लॉन्च करती है, तो यह बड़ी स्क्रीन और 5G कनेक्टिविटी चाहने वाले बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि, बेहतर कैमरा और बड़ी बैटरी चाहने वाले ग्राहक Realme, Oppo, Lava या OnePlus ब्रांड के विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी आगामी फोंस से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स वेबसाइट पर विजिट करते रहें।











