Redmi 17C 5G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

Join Us icon

Redmi ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में Redmi 17 5G और Redmi 17 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वहीं, अब कंपनी सीरीज में एक और किफायती स्मार्टफोन जोड़ सकती है। क्योंकि अपकमिंग Redmi 17C 5G को लेकर नया लीक सामने आया है। जिसमें फोन की तस्वीरों के साथ-साथ स्पेसिफिकेशंस भी हैं। यह Luxembourg स्थित एक रिटेलर की वेबसाइट पर के जरिए सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशंस लीक

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार, Redmi 17C 5G में 6.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन HD+रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। फोन का डायमेंशन 171.56 x 79.47 x 8.05mm और वजन करीब 211 ग्राम बताया गया है। लिस्टिंग में फोन को Brown, Purple और Black कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

परफॉरमेंस के लिए आगामी Redmi 17C 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ 4GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Xiaomi HyperOS 3 पर काम कर सकता है।

Redmi 17C 5G में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है। हालांकि रिटेलर लिस्टिंग में अभी इसकी चार्जिंग स्पीड सामने नहीं आई है। यह बड़ी बैटरी की वजह लंबा बैकअप प्रदान कर सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi 17C 5G फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। जो ऑटोफोकस और f/1.8 अपर्चर के साथ आ सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जिसका अपर्चर f/2.0 रखा जा सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए Redmi 17C 5G में 5G, डुअल SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलने की जानकारी सामने आई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस रिकग्निशन और AI फेस अनलॉक भी मिल सकता है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, कंपास और लाइट सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Redmi 15C जैसा ही है Redmi 17C 5G

खास बात यह है कि सामने आए स्पेसिफिकेशंस के अनुसार आगामी Redmi 17C 5G में पिछली जेनरेशन के Redmi 15C जैसे ही स्पेसिफिकेशन देखने को मिल रहे हैं। Redmi 15C 5G फोन में 6.9 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि Redmi 17C 5G में प्रमुख बदलाव डिजाइन, कलर ऑप्शन और नए HyperOS वर्जन के तौर पर देखने को मिल सकता है।

फिलहाल Redmi 17C 5G की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि यह कम प्राइस में एंट्री ले सकता है। इसकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आप इसके आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here