Redmi A7 Pro 5G हुआ 1,500 रुपये महंगा, जानें नई कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/redmi-a7-pro-5g-price.jpg

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने अपने बजट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की ओर से जारी किए गए अगस्त 2026 के प्राइस अपडेट के अनुसार, फोन के दोनों वैरियंट की कीमत में 1,500 रुपये का इजाफा किया गया है। नई कीमतें 3 अगस्त 2026 से लागू होंगी। अगर आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो A7 Pro 5G पहले के मुकाबले महंगा मिलेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi A7 Pro 5G की नई कीमत

Redmi A7 Pro 5G के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत पहले 13,999 रुपये थी, जो अब 1,500 रुपये बढ़कर 15,499 रुपये हो गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 16,499 रुपये हो गई है। यानी दोनों वैरियंट पर समान 1,500 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है। Xiaomi के अनुसार नई कीमत 3 अगस्त 2026 से रात 12:01 बजे लागू होगी।

क्यों बढ़ी Redmi A7 Pro 5G की कीमत?

कंपनी के डॉक्यूमेंट में कीमत बढ़ाने की कोई खास वजह नहीं बताई गई है। हालांकि, कुछ महीनों से लगातार स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव हुए हैं। जिसकी वजह बढ़ती कंपोनेंट और मैन्युफैक्चरिंग लागत, सप्लाई चेन खर्च और मार्केट कंडीशन को माना गया है।

Redmi A7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

Redmi A7 Pro 5G में 6.9 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिजॉल्यूशन 1600 × 720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। डिस्प्ले को Low Blue Light और Flicker-Free सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi A7 Pro 5G फोन में Unisoc T8300 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है।

Redmi A7 Pro 5G फोन में 4GB फिजिकल RAM दी गई है और एक्सपेंडेबल RAM टेक्नोलॉजी की मदद से इसमें 4GB तक वर्चुअल RAM जोड़ी जा सकती है। यानी यूजर्स को 8GB तक RAM का अनुभव मिल सकता है। स्टोरेज के लिए UFS 2.2 तकनीक दी गई है।

Redmi A7 Pro 5G में 6,300mAh की बैटरी दी गई है। फोन 15W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। रिवर्स चार्जिंग की मदद से यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 Pro 5G फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 13MP का f/2.0 मेन कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया गया है, जो सेकेंडरी AI लेंस के साथ काम करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Redmi A7 Pro

Redmi A7 Pro 5G में Google Gemini और Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन को IP52 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.4, OTG और FM जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और 200% Volume Boost भी दिया गया है।