Redmi A7 Pro और Poco C81 के स्पेसिफिकेशंस लीक, बजट सेगमेंट में जल्द हो सकते हैं लॉन्च

Xiaomi और Poco अपने सस्ते स्मार्टफोन लाइनअप को आगे बढ़ा सकते है। इसी कड़ी में Redmi A7 Pro और Poco C81 आने की उम्मीद है। जिन्हें IMEI और FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर पहली बार देखा गया है। ये दोनों स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में लगभग एक जैसे होंगे। साथ ही अलग-अलग मार्केट्स को टारगेट कर सकते हैं। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
GSMA IMEI और FCC लिस्टिंग में सामने आया है कि Redmi A7 Pro का मॉडल नंबर 25128RN17A है, जबकि Poco C81 को 25128RN17G मॉडल नंबर स्पॉट हुआ है। मॉडल नंबर मिलते-जुलते होने के कारण ये दोनों फोन एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकते हैं। यदि लिटिंग सही साबित होती है तो Redmi इस बार Redmi A6 को सिकप करते हुए सीधे Redmi A7 Pro ला सकता है।वहीं, Poco C81, Poco C71 का सक्सेसर बनकर आ सकता है।
FCC लिस्टिंग के अनुसार, इन दोनों स्मार्टफोंस में लगभग 7-इंच के करीब बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक IPS LCD पैनल हो सकता है। जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन देखने को मिल सकता है।
परफॉरमेंस की बात करें तो Redmi A7 Pro और Poco C81 में Unisoc T7250 प्रोसेसर मिलने की बात सामने है। यह 12nm प्रोसेस पर बना चिपसेट है। साथ ही ग्राफिक्स के लिए Mali-G57 GPU मौजूद हो सकता है। मेमोरी ऑप्शंस में 4GB तक LPDDR4X RAM और 64GB या 128GB eMMC स्टोरेज मिलने की संभावना है। जो इन्हें सस्ते प्राइस सेगमेंट के हिसाब से अच्छा ऑप्शन बना सकता है।
सॉफ्टवेयर के मामले में दोनों फोन Android 15 या फिर Android 15 Go Edition के साथ आ सकते हैं। Go Edition खासतौर पर लो-एंड हार्डवेयर के लिए ऑप्टिमाइज़ किया जाता है, जिससे बेसिक ऐप्स और डेली टास्क स्मूद तरीके से चल सकते हैं। यह उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद रह सकता है जो पहली बार स्मार्टफोन ले रहे हैं या फिर सिंपल OS चलाना चाहते हैं।
बैटरी इन दोनों बजट स्मार्टफोंस की सबसे बड़ी खासियत मानी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो इस सेगमेंट में काफी मजबूत बैकअप दे सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड सिर्फ 15W तक सीमित रह सकती है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिल सकता है। सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि बॉक्स में चार्जर शामिल नहीं किया जाएगा। जो बजट यूजर्स के लिए बुरी खबर हो सकती है।
कैमरा को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों मोबाइल्स में सिंगल रियर कैमरा दिया जा सकता है। यानी ब्रांड का फोकस कैमरा के बजाय बैटरी और बड़ी स्क्रीन पर हो सकता है। जिससे कीमत भी कम हो सकती है।
आगामी Redmi A7 Pro और Poco C81 उन लोगों के लिए आ सकते हैं जो कम कीमत में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और बेसिक स्मार्टफोन लेने चाहते हैं। इनका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A06, Infinix Smart 10 और Tecno Spark Go 2 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि Redmi A7 Pro और Poco C81 को ब्रांड सस्ते दाम में लाते हैं और 6,000mAh बैटरी के साथ स्टेबल सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है तो ये बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।(सोर्स)