
अगर आप मोबाइल में हैवी गेम खेलने का शौक नहीं रखते हैं और कोई ऐसा नया मोबाइल खरीदना चाह रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन और ताकतवर बैटरी कम रेट पर मिल जाए, तो आज से इंडिया में Redmi A7 और Redmi A7 Pro सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। ये दोनों ही सस्ते 4जी फोन है जिन्हें 10 हजार से 12 हजार के बीच खरीदा जा सकता है। इन अफोर्डेबल स्मार्टफोंस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
कीमत की बात करें तो Redmi A7 10,499 रुपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 3GB RAM के साथ 64GB Storage दी गई है। वहीं Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन का प्राइस 11,499 रुपये है और इसमें 4GB RAM + 64GB Storage मिलती है। रेडमी ए7 4जी फोन को Black और Sky Blue कलर में खरीदा जा सकता है। वहीं रेडमी ए7 प्रो Sunset Orange और Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध है। ये दोनों सस्ते स्मार्टफोन ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से परचेज किए जा सकते हैं।

ये दोनों मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस किए गए हैं। रेडमी ए7 में यह तकनीक मोबाइल की 3जीबी फिजिकल रैम में 3जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 6GB RAM की पावर देती है। वहीं रेडमी ए7 प्रो में मौजूद 4जीबी फिजिकल रैम में 4जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर 8GB RAM की ताकत पाई जा सकती है। ये दोनों LPDDR4X RAM वाले स्मार्टफोन हैं।
Redmi A7 Pro 4G फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो HyperOS 3.0 के साथ मिलकर काम करता है। Redmi A7 4G एंड्रॉयड 16 GO ओएस पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इन मोबाइल्स में 12एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 1.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

पावर बैकअप के लिए इस सस्ते स्मार्टफोन Redmi A7 को 5200एमएएच बैटरी से लैस किया गया है और Redmi A7 Pro में तगड़ी 6300mAh Battery लगाई गई है। दोनों मोबाइल 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करते हैं और साथ ही इनमें 7.5वॉट रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। यानी इस टेक्नोलॉजी के साथ इन रेडमी स्मार्टफोंस को पावरबैंक बनाकर दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है।
Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन 1600 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की एचडी स्क्रीन सपोर्ट करता है जबकि Redmi A7 4G स्मार्टफोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.88-इंच की एचडी डिस्प्ले लगी है। दोनों स्मार्टफोन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं। रेडमी ए7 में जहां 600निट्स ब्राइटनेस मिलेगी वहीं रेडमी ए7 प्रो 800निट्स ब्राइटनेस प्रदान करेगा।
फोटोग्राफी के लिए Redmi A7 और Redmi A7 Pro के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। दोनों में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम जैक, 200% सुपर वॉल्यूम मोड वाले स्पीकर और IP52 रेटिंग मिलती है। रेडमी ए7 प्रो में लोग Google Gemini और Circle to Search जैसे एआई फीचर्स का लाभ भी उठा पाएंगे।










