Redmi A7 Pro और Poco C81 की जानकारी आई सामने, IMDA सर्टिफिकेशन पर स्मार्टफोन हुए स्पॉट

सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर Redmi और Poco ब्रांडिंग के तहत दो नए स्मार्टफोंस को स्पॉट किया गया है। यानी कंपनी एंट्री-लेवल सेगमेंट में जल्द ही नए डिवाइस लॉन्च कर सकती है। IMDA लिस्टिंग में रेडमी ब्रांड के तहत मॉडल नंबर “25128RN17A” और पोको ब्रांड के तहत “25128PC17G” दिखाई दिए हैं। जहां दोनों को Bluetooth और Wi-Fi सपोर्ट वाले मोबाइल फोन के रूप में दर्शाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
IMDA लिस्टिंग में इन मोबाइल्स के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले IMEI डेटाबेस में हुई एंट्री के अनुसार मॉडल नंबर 25128RN17A को Redmi A7 Pro और 25128PC17G को Poco C81 नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
खास बात यह है कि दोनों मॉडल नंबर लगभग एक जैसे हैं, जिनमें सिर्फ ब्रांडिंग आइडेंटिफायर और आखिरी लेटर का अंतर है। जिससे संकेत मिलता है कि Redmi A7 Pro और Poco C81 असल में रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं।
पूर्व में FCC सर्टिफिकेशन पर इन स्मार्टफोंस के कुछ अहम स्पेसिफिकेशंस भी सामने आए हैं। दोनों 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकते हैं। Redmi A7 Pro और Poco C81 में परफॉरमेंस के लिए Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे Mali-G57 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ये फोन Android 15 या Android 15 Go Edition पर रन कर सकते हैं। जो एंट्री-लेवल ग्राहकों के लिए ऑप्टिमाइज अनुभव देने पर फोकस करता है।
मेमोरी और स्टोरेज के मामले में FCC डॉक्यूमेंट्स से सामने आया था कि Redmi A7 Pro और Poco C81 को 4GB LPDDR4X रैम के सिंगल वैरियंट में पेश किया जा सकता है। जिसमें 64GB और 128GB eMMC स्टोरेज के विकल्प मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले सेक्शन में इन फोंस में 6.9 इंच का बड़ा IPS LCD पैनल दिया जा सकता है, जिसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन हो सकता है।
बैटरी को लेकर लीक में सामने आया है कि दोनों आगामी फोंस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। यह कॉम्बिनेशन बजट सेगमेंट के उन ग्राहकों को टारगेट कर सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ को पसंद करते हैं ।
लिस्टिंग से साफ है कि Redmi A7 Pro और Poco C81 को जल्द ही बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इसका इंतजार करना होगा। इनका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A06, Infinix Smart 10 और Tecno Spark Go 2 जैसे फोंस से हो सकता है।
यदि Redmi A7 Pro और Poco C81 को ब्रांड सस्ते दाम में लाते हैं और 6,000mAh बैटरी के साथ स्टेबल सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है तो ये बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के जुड़े रहें।(सोर्स)