200MP Periscope कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K100 Pro Max! डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘के90’ सीरीज को पेश करते हुए दो स्मार्टफोन Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max लॉन्च किए गए थे। ये दोनों मोबाइल चीनी मार्केट में उतारे गए थे जो बड़ी बैटरी सपोर्ट करते हैं। अब खबर आ रही है कि कंपनी इस सीरीज की नेक्स्ट जेनरेशन पर भी काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। इस सीरीज के तहत Redmi K100 और Redmi K100 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं।

रेडमी के100 सीरीज की डिटेल चीनी टिपस्टर स्मार्टपिकाचू के जरिये सामने आई है। टिपस्टर का कहना है कि कंपनी अपने पिडरेंज मोबाइल्स में एडवांस कैमरा हार्डवेयर का इस्तेमाल करेगी और इसी के चलते अपकमिंग Redmi K100 series में 200 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया जा सकता है। हालांकि यह बड़ा और पावरफुल कैमरा लेंस सीरीज के टॉप मॉडल में ही देखने को मिल सकता है जो रेडमी के100 प्रो मैक्स होगा।

Redmi K90 Pro Max

लीक की मानें तो Redmi K100 Pro Max 200MP Periscope Telephoto के साथ लॉन्च होगा। अगर मौजूदा रेडमी के90 प्रो मैक्स की बात करें तो इसके मौजूदा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.31″ Light Fusion 950 सेंसर दिया गया है जो 50MP 102° ultra-wide एंगल OV50M सेंसर और एफ/3.0 अपर्चर वाले 50MP 5x periscope telephoto लेंस के साथ मिलकर काम करता है।

अपकमिंग रेडमी फोन के100 प्रो मैक्स में 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस लगाया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल फ्रंट से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है। लीक के मुताबिक Redmi K100 और K100 Pro Max दोनों ही स्मार्टफोंस को फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

Redmi K90 Pro Max

रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि रेडमी के100 को जहां Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर लॉन्च किया जा सकता है वहीं रेडमी के100 प्रो मैक्स को Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर पर लाया जा सकता है। बता दें कि बीते दिनों रेडमी के100 स्मार्टफोन ‘athens’ कोडनेम और Q11 मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुका है और के100 प्रो मैक्स का कोडनेम ‘songyuan’ और मॉडल नंबर Q11X बताया गया है।

Redmi K100 Pro Max को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन चाइना में लॉन्च होगा और ग्लोबल मार्केट में इसे POCO F9 Ultra के रूप में रि-ब्रांड कर पेश किया जा सकता है। हालांकि इस मोबाइल को बाजार में आने में अभी वक्त लगेगा। पहले रेडमी के100 सीरीज को लाया जाएगा और इसके कुछ महीनों बाद पोको एफ9 सीरीज पेश होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here