
Redmi इन दिनों अपनी पॉपुलर Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Redmi की फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज चीन में 16 फरवरी को लॉन्च होनी है। Xiaomi को लेकर खबर है कि कंपनी Redmi K50 सीरीज के मल्टीपल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इनमें से एक Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन है। अटकलों की माने तो यह स्मार्टफ़ोन भारत में Poco F4 GT के नाम से एंट्री कर सकता है।
Redmi ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा शुरू कर दिया है। अपकमिंग Redmi प्रीमिमय स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन में JBL के स्पीकर दिए जाएंगे। यहां हम आपको Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi K50 Gaming स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन चीन में 16 फरवरी को लॉन्च होना है। Xiaomi स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स कंफर्म हो चुकी है। Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन में 4700 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ ही फोन के रिटेल बॉक्स में 120W फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में L-शेप का चार्जर केबल दिया जाएगा, ताकि गेमिंग के दौरान यूजर्स फोन को आसानी से चार्ज कर पाएं। Xiaomi का दावा है कि यह फोन मात्र 17 मिनट में फ़ुल चार्ज हो जाएगा।
Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Redmi K50 Gaming स्मार्टफोन में सिमिट्रिकल स्टीरियो स्पीकर दिया जाएगा। इन स्पीकर को JBL ट्यून करेगा। इसके साथ ही K50 Gaming स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट दिया जाएगा। रेडमी के इस स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले की बात करें तो यह फ़्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। रेडमी के अपकमिंग गेमिंग स्मार्टफ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। कैमरा सेटअप के चारों ओर LED फ्लैश दिया जाएगा।
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फ़ोन में प्राइमरी कैमरा 64MP का होगा, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जाएगा। शाओमी के इस फ़ोन में सेल्फ़ी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया फिर करेगा मार्केट में कब्जा, कम कीमत में लॉन्च किया 50MP कैमरा वाला Nokia G11 स्मार्टफोन, जानें क्या हैं खूबियां
Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस फोन में 12GB की रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। Redmi का यह स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित MIUI 13 पर रन करेगा। शाओमी का यह गेमिंग स्मार्टफोन चीन में 16 फरवरी को लॉन्च होना है। फिलहाल फोन के बारे में इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी कीमत


















