
रेडमी के60 सीरीज़ के तहत आज Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। के60 और प्रो मॉडल ने 16GB RAM के साथ टेक मंच पर एंट्री ली है तथा इनके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल्स (यहां क्लिक कर) पढ़ी जा सकती है। वहीं सीरीज़ का रेडमी के60ई स्मार्टफोन 12GB RAM, MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट और 67W 5500mAh Battery की ताकत से लैस है जिसकी फुल डिटेल आगे दी गई है।

Redmi K60E Specifications
- 6.67″ 2K AMOLED डिस्प्ले
- 12GB RAM + 512GB Storage
- MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट
- 48MP Rear + 20MP Selfie कैमरा
- 67W 5,500mAh Battery
रेडमी के60ई स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 3200 × 1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की 2के सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 480हर्ट्ज टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है तथा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। फोन डिस्प्ले में एचडीआर10+ व 1200निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Redmi K60E एंडरॉयड 13 आधारित मीयूआई 14 पर लॉन्च हुआ है जो 3.1गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 8200 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली-जी610 जीपीयू दिया गया है। यह रेडमी फोन LPPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा OnePlus Ace 2! रैम, प्रोसेसर और कैमरा सभी का हुआ खुलासा
फोटोग्राफी के लिए रेडमी के60ई के बैक पैनल पर ओआईएस फीचर से लैस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस तथा एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Redmi K60E डुअल सिम फोन है जिसमें 3.5एमएम जैक व आईआर ब्लास्टर सहित अन्स बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 67वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ मिलकर काम करती है।
Redmi K60E Price
8GB + 128GB – 2199 yuan (तकरीबन 26,000 रुपये)
8GB + 256GB – 2399 yuan (तकरीबन 28,500 रुपये)
12GB + 256GB – 2599 yuan (तकरीबन 30,900 रुपये)
12GB + 512GB – 2799 yuan (तकरीबन 33,300 रुपये)














