Redmi K60i जल्द हो सकता है इंडिया में लॉन्च, मिल सकती हैं Note 12T Pro जैसी स्पेसिफिकेशन्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/redmi-note-12t-pro-1.jpg
Highlights

Redmi Note 12T Pro हाल ही में चीन में लॉन्च हुआ है जो 12GB RAM और MediaTek Dimensity 8200 चिपसेट सपोर्ट करता है। इस फोन से जुड़ी खबर आ रही है यह शाओमी मोबाइल भारत में Redmi K60i 5G नाम के साथ पेश किया जा सकता है। इस डिवाइस में मिलने वाले फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत भी लगभग एक जैसी हो सकती है।

Redmi K60i होगा रिब्रांडिड Note 12T Pro?

शाओमी ने पिछले साल Redmi Note 11T Pro को पहले चीन में पेश किया था जिसे बाद में Redmi K50i नाम से ग्लोबल बाजार में लाया गया था। वहीं अब Note 12T Pro चीन में लॉन्च हो चुका है और चर्चा तेज हो गई है कि पिछले साल की तरह इसे नए नाम Redmi K60i के तौर पर ग्लोबल एंट्री मिल सकती है। कंपनी की ओर से हालांकि इसकी कोई अपडेट नहीं दी गई है लेकिन डिवाइस के फीचर्स भी लगभग एक समान हो सकते हैं।

रेडमी नोट 12टी प्रो चाइना प्राइस

चीन में इस स्मार्टफोन को 4 स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया है। इसके 8GB रैम + 128GB ऑप्शन की कीमत भारतीय करंसी के अनुसार करीब 18,600 रुपये है। जबकि 12जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वाले फोन के टॉप मॉडल का प्राइस तकरीबन 23,300 रुपये है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Redmi K60i भारत में पेश होता है तो यह मिड बजट में ही लॉन्च किया जाएगा।

रेडमी नोट 12टी प्रो के स्पेसिफिकेशंस