Redmi K90 Ultra की लॉन्च डेट कंफर्म, Snapdragon 8 Elite के साथ 30 जून को होगा लॉन्च

Redmi ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि नया गेमिंग फ्लैगशिप Redmi K90 Ultra चीन में 30 जून को लॉन्च होगा। वहीं, लॉन्च से पहले कंपनी ने स्मार्टफोन के डिजाइन और अहम फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। ब्रांड का दावा है कि यह फोन 3,000 युआन (करीब 42,000 रुपये) की प्राइस कैटेगरी में आएगा। आइए, आगे अब तक आई कंफर्म और संभावित डिटेल्स जानते हैं।
Redmi K90 Ultra डिटेल्स
लॉन्च डेट के साथ Redmi ने फोन को Space Silver कलर ऑप्शन में दर्शाया है। डिजाइन की बात करें तो इसका रियर पैनल पूर्व में आए Redmi K90 Max जैसा नजर आता है। इसमें बड़ा हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
Redmi K90 Ultra फोन की तस्वीरों में कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक बड़ा एयर आउटलेट भी देखा गया है, जिससे लगता है कि इसमें इनबिल्ट एक्टिव कूलिंग फैन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Redmi इस बार भी K90 Max की तरह इंडिपेंडेंट कूलिंग आर्किटेक्चर का इस्तेमाल कर सकती है। जिससे कूलिंग सिस्टम बैटरी कैपेसिटी या फोन की मजबूती पर असर नहीं डालेगा।
Redmi K90 Ultra स्पेसिफिकेशंस
Redmi K90 Ultra में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ कंपनी ने एडवांस्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और इनबिल्ट कूलिंग फैन देने की बात शेयर की है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान भी फोन का परफॉरमेंस स्टेबल रहेगा।
कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन हाईएस्ट ग्राफिक्स सेटिंग्स पर चलने वाले 3D टर्न-बेस्ड मोबाइल गेम को लगातार 60 मिनट तक बिना किसी परफॉरमेंस थ्रॉटलिंग के स्मूथ फ्रेम रेट पर चला सकता है। इससे गेमिंग के दौरान बेहतर मूवमेंट, फास्ट रिस्पॉन्स और स्मूथ विजुअल इफेक्ट्स का अनुभव मिलेगा।
मिल सकती है 8,500mAh से बड़ी बैटरी और 100W फास्ट
Redmi ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi K90 Ultra में 8,500mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है, जिससे बड़ी बैटरी को कम समय में चार्ज करने की सुविधा मिल सकती है।
कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी आधिकारिक तौर पर शेयर कर सकती है। यदि रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो Redmi K90 Ultra गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस स्मार्टफोन सेगमेंट में तगड़ा ऑप्शन बनकर आ सकता है। यदि आप चीन में हैं तो इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको 30 जून को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।