Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन भारत में इस दिन होगा लॉन्च, Realme और Vivo की बढ़ेंगी परेशानी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/Redmi-Note-11-SE-1.jpg

Redmi Note 11 SE India Launch Date : शाओमी का सब-ब्रांड Redmi भारत में जल्द ही अपनी Note 11 सीरीज का नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाला है। शाओमी का अपकमिंग Redmi Note 11 SE स्मार्टफ़ोन के इंडिया लॉन्च का ऐलान कंपनी कर चुकी है। यह फ़ोन भारत में 26 अगस्त 2022 को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर ये जानकारी दी है। ख़बरों की माने तो भारत में लॉन्च होने वाला है यह स्मार्टफ़ोन चीन में लॉन्च किए Redmi Note 10 का रिब्रांड वर्जन होगा। हालांकि इस फ़ोन का इंडिया वेरिएंट चीन से काफ़ी अलग होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि रेडमी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन अपकमिंग Poco M5s की तरह होगा। फिलहाल रेडमी की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Redmi Note 11 SE India Launch Date

Redmi Note 11 SE स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन के बारे बताया जा रहा है कि इसमें 6.43-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। रेडमी का यह स्मार्टफोन MediaTek के Helio G95 प्रोसेसर और 8GB की रैम और 128GB के स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा और Snapdragon 778G Plus प्रोसेसर के साथ आएगा iQOO Z6 स्मार्टफोन

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 11 SE स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड और 2MP के दो सेंसर – डेप्थ और मैक्रो दिया जाएगा। रेडमी के इस फोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया जाएगा। रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 12 पर आधारित MIUI 13 दिया गया है।