Redmi Note 17 5G कल भारत में होगा लॉन्च, यहां देखें 8000mAh बैटरी वाले फोन का LIVE इवेंट

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi भारतीय बाजार में अपना नया Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन कल लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस फोन को “mAhster Edition” के नाम से प्रमोट कर रही है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बड़ी बैटरी होगी। लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स और संभावित कीमत भी सामने आ चुकी है। अगर आप इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां इसकी पूरी जानकारी दी गई है।
Redmi Note 17 5G लॉन्च इवेंट
Redmi Note 17 5G का लॉन्च इवेंट 6 अगस्त दोपहर 12 बजे शुरू होगा। Xiaomi इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक YouTube चैनल और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर करेगी। लॉन्च के दौरान कंपनी फोन की कीमत, सभी स्पेसिफिकेशंस और सेल डेट से पर्दा उठाएगी।
यहां देखें Redmi Note 17 5G लॉन्च LIVE
Redmi Note 17 5G का लॉन्च इवेंट नीचे दिए गए आधिकारिक YouTube लिंक पर लाइव देखा जा सकता है।
Redmi Note 17 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 17 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। Xiaomi का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर तीन दिन से ज्यादा का बैकअप दे सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग मिलने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Redmi Note 17 5G फोन में 7-इंच का Full HD+ OLED डिस्प्ले होगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा मिलेगा।
परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 17 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसमें 4 साल तक Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी दे सकती है।
Redmi Note 17 5G फोन में Gorilla Glass 7i, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC और microSD कार्ड स्लॉट जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
Redmi Note 17 5G की संभावित कीमत
लीक्स के अनुसार, Redmi Note 17 5G की शुरुआती कीमत करीब 30,000 रुपये हो सकती है। उम्मीद है 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत लगभग 30,000 रुपये रखी जा सकती है। जबकि 8GB + 128GB मॉडल की कीमत करीब 33,000 रुपये बताई गई है। तुलना करें तो Redmi Note 15 को भारत में 22,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में इस बार Note 17 5G के साथ कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
अगर आप बड़ी बैटरी, बड़ी स्क्रीन और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Redmi Note 17 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। भारत में लॉन्च होने के बाद इसकी टक्कर आगामी realme 16x 5G, iQOO Z11, Moto G Max 5G जैसे मिड-रेंज 5G स्मार्टफोंस से हो सकती है।
अगर आप बड़ी बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi Note 17 5G के लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको कल इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।