Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी होगी बड़ी खासियत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-india-launch-date-6-august-8000mah-battery.jpg

Redmi ने अपने नए Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन की भारतीय लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह पहले प्रो मॉडल के साथ चीन में आ चुका है। हालांकि फिलहाल कंपनी ने केवल Redmi Note 17 के लॉन्च की पुष्टि की है। जबकि Redmi Note 17 Pro के भारत आने को लेकर अभी जानकारी नहीं दी गई है। आगामी Note 17 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले होगा। यह मिड रेंज में ग्राहकों के लिए बढ़िया ऑप्शन बनेगा। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 5G इंडिया लॉन्च डेट

Redmi ने अपने आधिकारिक एक्स सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि Redmi Note 17 5G भारत में 6 अगस्त को लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Amazon India, Redmi की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The wait ends with a new standard.

The all-new #REDMINote17 #mAhsterEdition packs a massive 8000mAh battery and a stunning TrueColour AMOLED display to redefine the #mAhsterOfStrength.

Launching on 6th August.
Get notified: https://t.co/yDCJQ6iVsA pic.twitter.com/iyNlSydFtx

— Redmi India (@RedmiIndia) July 28, 2026

Redmi Note 17 5G 8,000mAh बैटरी

कंपनी ने यह भी पुष्टि कर दी है कि Redmi Note 17 5G में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। यह वही बैटरी क्षमता है जो चीन में लॉन्च हुए मॉडल में दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन अपने सेगमेंट के सबसे ज्यादा बैटरी साइज वाले स्मार्टफोंस में शामिल होगा। ब्रांड के अनुसार इस बैटरी से दो दिन या उससे भी ज्यादा का बैटरी बैकअप मिल सकता है।

अगर भारतीय मॉडल में चीन वाले फीचर्स ही मिलते हैं तो Redmi Note 17 5G में 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। यानी यह फोन जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकेगा।

Redmi Note 17 5G कीमत लीक

Redmi ने अभी तक भारतीय कीमत नहीं बताई है है, लेकिन लीक के मुताबिक 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत करीब 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत करीब 33,000 रुपये रहने का अनुमान है।

अगर यह लीक सही साबित होता है, तो Redmi Note सीरीज की कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। तुलना करें तो Redmi Note 15 को भारत में जनवरी 2026 में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यानी नया मॉडल लगभग 7,000 रुपये तक महंगा हो सकता है।

पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ाई हैं। इसकी मुख्य वजह मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत और ग्लोबल स्तर पर कंपोनेंट्स की कीमतों में इजाफा मानी जा रही है। ऐसे में Redmi भी अपनी Note सीरीज को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में लेकर आ सकती है। हालांकि असल कीमत के लिए 6 अगस्त के लॉन्च का वेट करना होगा।

अगर आपकी पसंद लंबी बैटरी लाइफ है, तो Redmi Note 17 5G शानदार विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहें तो 6 अगस्त के लॉन्च का इंतजार कर सकते हैं। इस दिन 91मोबाइल्स पर आपको फुल अपडेट मिलेगा।