Redmi Note 17 इंडिया प्राइस लॉन्च से पहले ही लीक! जानें कितने रुपये में बिकेगा यह अपकमिंग 5जी फोन

Redmi Note 17 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने बीते दिनों ही आधिकारिक तौर पर रेडमी नोट सीरीज के नए मोबाइल फोन की पुष्टि कर दी है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी रेडमी नोट 17 की इंडिया लॉन्च डेट नहीं बताई गई है लेकिन, एक लीक में इस फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत का ब्यौरा दे दिया गया है। लीक के जरिये लॉन्च से पहले ही Redmi Note 17 प्राइस सामने आ गया है।
Redmi Note 17 प्राइस
रेडमी नोट 17 5जी की कीमत टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा शेयर की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए टिप्स्टर ने दावा किया है कि रेडमी नोट 17 इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 6GB RAM + 128GB Storage और 8GB RAM + 128GB Storage शामिल होंगे।
लीक की मानें तो 6जीबी रैम के साथ रेडमी नोट 17 5जी फोन इंडिया में 30 हजार रुपये में लॉन्च होगा। यानी इस मोबाइल की कीमत 29,999 रुपये रखी जा सकती है। वहीं टॉप वेरिएंट यानी 8जीबी रैम वाला रेडमी नोट 17 33 हजार रुपये में यानी 32,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इस प्राइस को महज एक लीक ही माना जा रहा है।
Redmi Note 17 स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 5जी फोन पहले ही चाइना में लॉन्च हो चुका है और चीन में बिक रहा मोबाइल ही इंडिया में लाया जा सकता है। चीन में यह 5जी फोन 7-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Wet hand touch 2.0 जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन लेयर दी है।
चाइना में रेडमी नोट 17 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया गया था और इंडियन मॉडल में भी यही मिल सकता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस रेडमी 5जी फोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि चीन में यह रेडमी फोन 6GB RAM और 8GB RAM पर ही सेल के लिए उपलब्ध है।
पावर बैकअप के लिए Redmi Note 17 5G फोन में तगड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है। यह बड़ी बैटरी स्मार्टफोन के इंडियन मॉडल में भी दी जा सकती है जो सिंगल चार्ज में लंबे समय तक चलेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 मेन सेंसर दिया जो सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस Redmi 5G फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है।