
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ने अपनी Redmi Note 7 सीरीज में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने Redmi Note 7S के नाम से लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज के अंदर Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। हालांकि, Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7S में ज्यादा फर्क नहीं है।
बता दें कि चीन में कंपनी ने Redmi Note 7 को लॉन्च किया था वही फोन 48-मेगापिक्सल कैमरे के साथ Redmi Note 7S के नाम से भारत में अब लॉन्च किया गया है। वहीं, फोन का रियर पैनल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के साथ आता है। गोरिल्ला ग्लास 5 प्रटेक्शन के कारण फोन ग्लॉसी बिल्ड के साथ पेश किया गया है। इसे भी देखें: 12जीबी रैम वाला Xiaomi Black Shark 2 होगा 27 मई को भारत में लॉन्च
कीमत और उपलब्धता
Redmi Note 7S की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन के 3जीबी रैम+32जीबी स्टोरे की कीमत 10,999 रुपए और 4जीबी+64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए है। वहीं, डिवाइस को सेल के लिए 23 मई को फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।
डिजाइन और डिसप्ले
Redmi Note 7S में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। वहीं, हैंडसेट को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड किया है।
प्रोसेसर और ऑपरेटिग सिस्टम
फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7S एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और कनेक्टिविटी
कनेक्टिविटी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही रेडमी नोट 7एस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Redmi Note 7S में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है।





















