
Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपना नया टैबलेट डिवाईस पेश कर दिया है। Redmi Pad Tablet इंडिया में लॉन्च हो गया है जिसकी कीमत सिर्फ 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस बजट में यह टैबलेट Realme Pad, OPPO Pad Air और Moto Tab G62 जैसे डिवाईसेज को टक्कर देगा। आगे हमनें रेडमी पैड टैबलेट की कीमत के साथ ही फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स दी है।
Redmi Pad Price
सबसे पहले दाम की ही बात करें तो रेडमी पैड इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। टैबलेट का बेस वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 14,999 रुपये है। इसी तरह 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का रेट 17,999 रुपये तथा 6GB RAM + 128GB Storage Redmi Pad Price 19,999 रुपये है। रेडमी पैड भारत में Graphite Grey, Mint Green और Moonlight Silver कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi Pad Specifications
रेडमी पैड टैबलेट 15:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 10.61 इंच की 2के डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 400निट्स ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इस रेडमी टैबलेट का वज़न 465ग्राम है तथा इसकी थिकनेस महज़ 7.05एमएम है। जरूर पढ़ें: Jio Offer: Ambani ने खोला ऑफर का पिटारा, इन दो प्लान्स पर फ्री मिलेंगे 4500 रुपये के बेनिफिट्स
Redmi Pad एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 13 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह शाओमी टैबलेट 6 जीबी तक की रैम मैमोरी तथा 128 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च हुआ है और 1टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है।
शाओमी रेडमी पैड के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह डिवाईस 8,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। इस टैबलेट में वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.3, क्वॉड स्पीकर और 3.5एमएम जैक भी मिलता है।













