Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ Redmi Turbo 5 हो सकता है लॉन्च, लीक में सामने आई जानकारी

Join Us icon
Highlights

  • Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर हो सकता है।
  • यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में POCO X8 Pro के नाम से आ सकता है।
  • Turbo 5 में 6.6-इंच 1.5K डिस्प्ले और मेटल फ्रेम होने की उम्मीद है।

कुछ दिन पहले ही Redmi Turbo 5 से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। जिसमें डिवाइस के डिजाइन और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन बताए गए थे। वहीं, अब नए लीक में टिपस्टर योगेश बरार ने इस स्मार्टफोन के प्रोसेसर से जुड़ी अहम डिटेल्स शेयर की है। उम्मीद यह भी है कि आगामी Turbo 5 को ग्लोबल बाजार में POCO X8 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। आइए, आगे पूरा अपडेट जानते हैं।

Redmi Turbo 5 डिटेल्स (लीक)

  • आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि लीक में टिप्स्टर योगेश ने शेयर किया है कि Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है।
  • यह चिपसेट Dimensity 8400 Ultra का अपग्रेड वर्जन है जो पूर्व मॉडल Redmi Turbo 4 और POCO X7 Pro में देखा गया था। इसका मतलब है कि यदि Redmi Turbo 5 ग्लोबली POCO X8 Pro के रूप में पेश होता है तो X8 Pro में भी यही प्रोसेसर मिल सकता है।
  • पूर्व लीक की बात करें तो टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार Redmi Turbo 5 में 6.6 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • इस स्क्रीन के कोनों पर कर्व्ड डिजाइन हो सकता है। इसे मेटल मिडल फ्रेम से बनाया जा सकता है।


बता दें कि Redmi अपनी Turbo 5 सीरीज आने वाले कुछ महीनों में ला सकता है। इसके तहत Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro फोंस लॉन्च होने की उम्मीद है। बताया गया है कि Redmi Turbo 5 Pro को 2026 में अप्रैल से जून के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Redmi Turbo 5 का लॉन्च 2026 की शुरुआत में हो सकता है। श्रृंखला के प्रो मॉडल को लेकर पूर्व लीक में सामने आया है कि इसमें 8,000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी दी जा सकती है। यानी ये लंबे बैकअप में सबसे आगे निकल सकता है। वहीं, रिपोर्ट्स के अनुसार Turbo 5 को ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro और Turbo 5 Pro को Poco F8 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।

Redmi Turbo 4 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Redmi Turbo 4 स्मार्टफोन में 6.67 इंच की 1.5K रिजॉल्यूशन वाली OLED स्क्रीन दी गई है।
  • प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट है।
  • रैम और स्टोरेज: डिवाइस में 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज का दमदार कॉम्बिनेशन मिलेगा।
  • कैमरा: इसमें पीछे की ओर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 6,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि डिवाइस में 90W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।



See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here